तैमूर की भाई जहांगीर से बातचीत की फोटो बुआ सबा अली खान ने की शेयर, जानें क्या हुई बात

हाल ही में, सबा अली खान ने अपने भतीजों तैमूर और जहांगीर अली खान की एक क्यूट फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर की भाई जहांगीर से बातचीत की फोटो बुआ सबा अली खान ने की शेयर, जानें क्या हुई बात

पूर्व दिवंगत भारतीय क्रिकेटर व पटौदी के नौवें नवाब मंसूर अली खान ने अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी की थी। इनके तीन बच्चे सैफ अली खान (एक्टर), सोहा अली खान (एक्ट्रेस) और सबा अली खान (ज्वेलरी डिजाइनर) हैं। तीनों अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं।

saba ali khan

सबा सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी फैमिली की अनसीन झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने भतीजों तैमूर और जेह अली खान की एक अनेदखी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं। 

saba ali khan

(ये भी पढ़ें-शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में की बात, कहा- 'वो मुझे हमेशा खुश देखना चाहते थे')

पहले तो ये जान लीजिए​ कि, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली सबा अली खान ने 46 साल की उम्र होने के बावजूद भी अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालने के बाद आपको पता चल जाएगा कि, वह अपनी फैमिली को बेहद प्यार करती हैं और भतीजी व भतीजों पर तो वह अपनी जान न्योछावर करती हैं। इसकी झलक फैंस को अक्सर देखने को मिलती है।

saba ali khan

अब आइए आपको दिखाते हैं उनके द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो। दरअसल, 7 मार्च 2022 को सबा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सैफ अली खान और उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बेटे तैमूर व जहांगीर बेड पर पेट के बल पर लेटे हुए हैं और कुछ बातचीत कर रहे हैं। ये फोटो बेहद क्यूट है। इसे शेयर करते हुए सबा ने दोनों के बातचीत को भी कैप्शन के जरिए बताया है। उन्होंने लिखा है, ''बातचीत में..... टिम: हां, तो मैं तुम्हारा बड़ा भाई हूं....। जेह: ठीक है। टिम: तुम मुझे क्या बुलाओगे? जेह: भाईजान? टिम: ओके।'' इस प्यारी फोटो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

saba ali khan

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में बहनों संग किया था डांस, अब शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)

इसके पहले, 6 मार्च 2022 को सबा ने भतीजे तैमूर की नवाब स्टाइल में कुर्सी पर बैठे एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने वह वाकई छोटे नवाब लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''मेरा लड़का....छोटा नवाब.....। माशा अल्लाह। एक राजा की तरह मौज कर रहा है ... ना?''

saba ali khan

(ये भी पढ़ें- 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग की मेहंदी-संगीत की झलकियां आईं सामने, दिल खोलकर नाचती आईं नजर)

फिलहाल, हमें तो तैमूर और जहांगीर की फोटो काफी पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.