Isha Ambani ने Diya Mehta की प्रदर्शनी में पहना मिनिमलिस्ट सूट, भाभी Shloka Mehta ने मिस किया इवेंट

हाल ही में, श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता ने अपने नए डिजाइनों को प्रदर्शित करने के लिए एक फैशन प्रदर्शनी की मेजबानी की। इवेंट में ईशा अंबानी ने अपने मिनिमम लुक से सभी का दिल जीत लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने Diya Mehta की प्रदर्शनी में पहना मिनिमलिस्ट सूट, भाभी Shloka Mehta ने मिस किया इवेंट

बिजनेसमैन आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता (Diya Mehta) ने हाल ही में डिजाइनर शांतनु गोयनका के साथ मिलकर अपना पहला डिज़ाइन कोलैबोरेशन 'पाटन-पेरिस कलेक्शन' लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने सदियों पुराने पटोला फैब्रिक को यूनिक टच दिया है। दीया ने डिजाइनर शांतनु के साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया और अपनी नई डिजाइनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता की फैशन प्रदर्शनी में शामिल हुईं ईशा अंबानी

5 अगस्त 2023 को श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता जटिया ने एक भव्य फैशन प्रदर्शनी की मेजबानी की, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट डिज़ाइन प्रदर्शित किए। इस कार्यक्रम में उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए। जबकि उनकी बहन श्लोका मेहता इसमें हिस्सा नहीं ले सकीं।

isha ambani

हालांकि, ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दीया के लिए चीयरलीडर बनीं। दीया द्वारा अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में हम फैशनिस्टा को मेहमानों के साथ बातचीत करते और डिजाइन व स्टाइल में अपनी बारीकी से उन्हें लुभाते हुए देख सकते हैं।

दीया मेहता की फैशन प्रदर्शनी में ईशा अंबानी मिनिमम लुक में आईं नजर

इवेंट के लिए ईशा अंबानी ने मिनिमलिस्टिक लुक अपनाया था और उन्होंने पेस्टल कलर का सूट चुना था। उनके सूट में पिंक एंड ग्रीन कलर की कढ़ाई हुई थी, जिससे उस पर एक फ्लोरल पैटर्न बना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने मैचिंग दुपट्टा चुना था और बालों को खुला छोड़ा था। कहने की जरूरत नहीं है कि ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी-धजी ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब ईशा अंबानी दीया मेहता के बेटे के मुंडन समारोह में हुईं शामिल 

बता दें कि दीया मेहता ने अपने जीवन के प्यार आयुष जटिया से शादी की है और दोनों के दो बच्चे हैं। उन्होंने 2 अगस्त 2022 को बेटे रहम का स्वागत किया था। इसके बाद, 11 जुलाई 2023 को अपने बच्चे के मुंडन समारोह की मेजबानी की थी। दीया ने अपने इंस्टा हैंडल पर इवेंट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी और एक तस्वीर में ईशा अंबानी को भी देखा गया था।

isha ambani

उन्होंने गोटा पट्टी वर्क वाला एक पीच कलर का सूट पहना था और इसे ग्रीन एंड रेड कलर के गुजराती दुपट्टे के साथ जोड़ा था। बिंदी और सॉफ्ट कर्ल हेयर के साथ अपने लुक को मिनिमल रखते हुए ईशा, भाभी श्लोका और दीया के साथ पोज़ देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Shloka Mehta की बहन Diya ने पटोला फैब्रिक को दिया मॉर्डन ट्विस्ट, मां Mona ने प्रेजेंट किया कलेक्शन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब ईशा अंबानी ने मदरहुड और रेड-कार्पेट इवेंट को मैनेज करने पर किया था कटाक्ष

19 नवंबर 2023 को अपने जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा को जन्म देने के बाद से ईशा अंबानी अपनी मदरहुड जर्नी पर निकल पड़ी हैं। उन्होंने मदरहुड और वर्किंग लाइफ के बीच तालमेल बिठाने की कला में महारत हासिल कर ली है। जब ईशा ने दीया मेहता जटिया के साथ 'मेट गाला 2023' कार्यक्रम में भाग लिया था, तो उन्होंने एक प्यारी इंस्टा स्टोरी साझा की थी।

isha ambani

बाद में दीया ने अपने इंस्टा हैंडल पर इसको दोबारा पोस्ट किया था, जिसमें हम उन्हें और ईशा को रेड कार्पेट पर एक साथ पोज देते हुए देख सकते थे। अपनी मदरहुड जर्नी पर कटाक्ष करते हुए ईशा ने लिखा था, "डायपर से रेड कार्पेट तक। मेरी शुभकामनाएं।" जिस पर दीया ने जवाब दिया था, "लाइफ और क्राइम में मेरी फेवरेट पार्टनर।"

Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, दीया मेहता की फैशन प्रदर्शनी में ईशा अंबानी का सिंपल लुक हमें बेहद पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.