Isha Ambani ने अपने आलीशान घर में रखा टस्कनी थीम रूफटॉप डिनर, 41,000 की मिडी ड्रेस में दिखीं सुंदर

14 अप्रैल 2023 को बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी ने अपने आलीशान घर 'करुणा सिंधु' में टस्कनी-थीम वाले रूफटॉप डिनर की मेजबानी की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने अपने आलीशान घर में रखा टस्कनी थीम रूफटॉप डिनर, 41,000 की मिडी ड्रेस में दिखीं सुंदर

भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने यूनिक फैशन सेंस से लेकर अपने बिजनेस स्किल तक, ईशा ने हमेशा ये साबित किया है कि वह 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं। अपने 'डाउन-टू-अर्थ' स्वभाव के लिए जानी जाने वाली ईशा अपनी पारंपरिक जड़ों से जुड़े रहने में विश्वास रखती हैं। ईशा अंबानी पार्टी लवर भी हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों व परिवार के साथ मस्ती करती हुई देखी जाती हैं।

ईशा अंबानी की टस्कनी-थीम वाला रूफटॉप डिनर

14 अप्रैल 2023 को ईशा अंबानी ने अपने और आनंद पीरामल के घर 'करुणा सिंधु' में टस्कनी-थीम वाले रूफटॉप डिनर की मेजबानी की। इसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया था। यह इवेंट एक स्टनिंग अफेयर था। टस्कनी-थीम वाली सजावट से लेकर शानदार इटैलियन डिशेज तक, ईशा भारत में अपनी छत पर इटैलियन वाइब लाने में कामयाब रहीं। कुछ समय पहले, हमने पार्टी की कुछ तस्वीरें देखीं और इसकी झलक देखकर मुंह में पानी आ गया।

isha ambani

isha ambani

ईशा अंबानी ने बैश में पहनी फ्लोरल-प्रिंटेड मिडी ड्रेस

इस कार्यक्रम के लिए ईशा एक खूबसूरत गॉर्जियस होस्टेस बनीं और अपनी सादगी से हमारा दिल जीत लिया। एक तस्वीर में ईशा अंबानी को रेड कलर की एक वाइब्रेंट ड्रेस पहने देखा गया था, जिसके चारों ओर व्हाइट फ्लोरल प्रिंट थे। उनके आउटफिट में पफ्ड शोल्डर्स और रफल ट्रिम्स थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। नो-मेकअप लुक को चुनते हुए ईशा ने ज्वेलरी भी नहीं पहनी थी और अपने बालों को खुला रखा था।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी की फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस की कीमत 41,380 रुपए

ईशा अंबानी का आउटफिट 'शॉप दून' लेबल से है और कुछ शोध करने पर हमने पाया कि ड्रेस की कीमत काफी ज्यादा है। फैशन ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर ईशा की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस की कीमत 505 अमेरिकी डॉलर यानी 41,380 रुपए है।

isha ambani

ईशा अंबानी की 3-डी डायमंड-थीम वाली हवेली, जिसकी कीमत है 450 करोड़

बता दें कि ईशा अंबानी को अपने पति आनंद पीरामल के साथ शादी के बाद अपने ससुराल वालों से मुंबई में 50,000 वर्ग फुट की हवेली तोहफे में मिली थी। 'गुलिटा' नाम की मल्टी मिलियन डॉलर की हवेली दक्षिण मुंबई के वर्ली में स्थित है। 'रॉयटर्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीरामल परिवार ने साल 2012 में 450 करोड़ रुपए में इसे खरीदा था। इसमें कई लग्जीरियस सुविधाएं हैं। 3-डी डायमंड मॉडलिंग डिजाइन पर आधारित ईशा और आनंद के घर में सब कुछ शाही है। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

isha ambani home

'NMACC' में Isha Ambani को पति आनंद पीरामल ने किया था किस, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ईशा अंबानी हमेशा एक होस्ट के रूप में अपनी भूमिका निभाती हैं। उनका ये अंदाज हमें काफी पसंद है। तो आपको उनकी लेटेस्ट पार्टी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.