Isha Ambani के वेडिंग रिसेप्शन का आइकॉनिक Valentino लहंगा 'NMACC' में प्रदर्शनी के लिए है तैयार

इंटरनेशनल फैशन लेबल 'Maison Valentino' द्वारा ईशा अंबानी का आइकॉनिक वेडिंग रिसेप्शन लहंगा नए लॉन्च किए गए 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में प्रदर्शनी के लिए तैयार है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani के वेडिंग रिसेप्शन का आइकॉनिक Valentino लहंगा 'NMACC' में प्रदर्शनी के लिए है तैयार

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी को न केवल भव्य आयोजनों के लिए सराहा जाता है, बल्कि शादी के प्रत्येक उत्सव को शानदार फैशन गोल्स के लिए भी याद किया जाता है। उस समय की दुल्हन ईशा अंबानी के यूनिक आउटफिट्स ने फैशन की दु​निया में हलचल मचा दी थी। रिसेप्शन के लिए उन्होंने इंटरनेशनल कॉट्योर लेबल 'Maison Valentino' का गोल्डन लहंगा पहना था, जिसने सभी का दिल जीत लिया था।

isha ambani

ईशा अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन लहंगे की 'NMACC' में लगाई गई प्रदर्शनी

हमने हाल ही में, नए लॉन्च किए गए 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' से सामने आई एक फोटो पर ध्यान दिया, जिसमें ईशा अंबानी के फेमस इटैलियन फैशन डिजाइनर 'Maison Valentino' के आइकॉनिक गोल्डन लहंगे को प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि यह एकमात्र ऐतिहासिक लहंगा है, जिसे प्रतिष्ठित लेबल द्वारा विशेष रूप से ईशा अंबानी के लिए तैयार किया गया था। ब्रांड ने आगे इस तरह का दूसरा लहंगा कभी नहीं बनाने के लिए कहा है।

isha ambani

ईशा अंबानी का वेडिंग रिसेप्शन लुक

ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी। अपनी ग्रैंड वेडिंग की तरह इस जोड़े ने एक दिन बाद भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया था। इस आयोजन के लिए ईशा ने 'Maison Valentino' के आइकॉनिक गोल्डन लहंगे को पहना था।

isha ambani

उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ ड्रेस के स्टेटमेंट पीस को एक्सेसराइज़ किया था। उनकी चमकदार मुस्कान ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, उनके पति आनंद ब्लैक पैंटसूट में हैंडसम लग रहे थे।

isha ambani

ईशा अंबानी का प्री-वेडिंग 'Maison Valentino' गाउन

दिलचस्प बात यह है कि प्रमुख इटैलियन फैशन लेबल के लिए ईशा का प्यार सिर्फ उनकी शादी के रिसेप्शन तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने 'Maison Valentino' के सिल्वर-ह्यूड क्रिस्टल स्टडेड गाउन में अपनी प्री-वेडिंग फेस्टिवल्स में से एक के लिए गॉर्जियस लुक दिया था। खुले बाल, ग्लैम मेकअप और डायमंड स्टड इयररिंग्स ने उनके लुक को पूरा किया था।

isha ambani

ईशा अंबानी की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ईशा अंबानी के फैशन ब्रांड 'Maison Valentino' के प्यार के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.