Nita Ambani ने 'NMACC' के शुभारंभ के पहले की पूजा, ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस में सुंदर दिखीं बिजनेसवुमेन

हाल ही में, 'NMACC' के लॉन्चिंग की पूर्व संध्या पर भगवान की पूजा करते हुए नीता अंबानी की एक तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'NMACC' के शुभारंभ के पहले की पूजा, ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस में सुंदर दिखीं बिजनेसवुमेन

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) मुंबई के 'बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स' में अपनी सबसे प्यारी मां नीता अंबानी (Nita Ambani) को समर्पित भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनके 'Jio वर्ल्ड सेंटर' के भीतर स्थित है। उद्घाटन समारोह आज यानी 31 मार्च 2023 को होगा। इससे पहले, नीता अंबानी को रामनवमी पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष पूजा करते हुए देखा गया है। 

नीता अंबानी ने 'NMACC' के लॉन्चिंग पर की पूजा

30 मार्च 2023 को हमने 'NMACC' के लॉन्च की पूर्व संध्या पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेने के लिए राम नवमी पर पूजा करते हुए नीता अंबानी की एक झलक देखी। तस्वीर में नीता हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर भगवान से प्रार्थना करती नजर आ रही थीं। मैचिंग दुपट्टे और गोल्डन पैंट के साथ पिंक कलर के कुर्ते में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

nita ambani

उन्होंने अपने लुक को कम से कम एक्सेसरीज के साथ पेयर किया था, जिसमें स्टेटमेंट इयररिंग्स, स्लीक बैंगल्स और एक रिंग शामिल थी। साथ ही हाईलाइट किए हुए गाल, न्यूड लिप्स और खुले बालों ने उनके लुक को पूरा किया था। नीता अंबानी की बेहद महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी-नीता अंबानी 'NMACC' के उद्घाटन में दिखीं एक्साइटेड

30 मार्च 2023 को इंटरनेट पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा था, जिसमें नीता अंबानी और ईशा अंबानी को 'NMACC' के भव्य उद्घाटन के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए देखा गया था। वीडियो ईशा और नीता द्वारा सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के लिए उलटी गिनती के साथ शुरू हुआ। क्लिप में हम भव्य केंद्र और उनके आलीशान थिएटर की झलक भी देख सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब ईशा अंबानी ने 'NMACC' के बारे में की थी बात

7 अक्टूबर 2022 को 'टाइम्स नाउ' के साथ एक साक्षात्कार में ईशा अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) को लॉन्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि मल्टी-आर्ट सेंटर उनकी प्यारी मां नीता अंबानी को समर्पित है, जो कि दुनिया को भारतीय प्रतिभा दिखाने के लिए उनकी मां के दृष्टिकोण पर आधारित है।

nmacc

ईशा ने यह भी बताया था कि इसमें 'द स्टूडियो थिएटर', 'द ग्रैंड थिएटर' और 'द क्यूब' सहित सभी प्रकार की आर्ट की परफॉर्मेंस के लिए समर्पित प्लेस होंगे। इसके अलावा, इसमें कई प्रकार के अनुभवों को पूरा करने के लिए दृश्य कला और मॉर्डन तकनीक के परफॉर्मेंस स्टेज हैं। 

ambani

ईशा अंबानी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट संग पहुंचीं 'Dior' शो में, झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम NMACC की और झलकियां देखने के लिए उत्साहित हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.