Isha Ambani ने 'IOC' इवेंट में पहनी नियॉन पिंक साड़ी, मां Nita Ambani रेड साड़ी में दिखीं गॉर्जियस

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी और ईशा अंबानी को 141वें 'IOC' सेशन के इवेंट में देखा गया, जहां दोनों ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani ने 'IOC' इवेंट में पहनी नियॉन पिंक साड़ी, मां Nita Ambani रेड साड़ी में दिखीं गॉर्जियस

ईशा अंबानी (Isha Ambani) अपने पैरेंट्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) की तरह ही बिजनेस की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जो अपने बिजनेस वेंचर्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्हें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित '141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' के इवेंट में शामिल होते देखा गया, जहां वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। 

ईशा अंबानी मनीष मल्होत्रा की साड़ी में आईं नजर

अपने शानदार बिजनेस प्लान से दिल जीतने के अलावा, ईशा अंबानी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड पहनने से लेकर इंडियन अटायर में सुंदर दिखने तक, ईशा हमेशा अपना बेस्ट फैशन गेम फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में, 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' में 'IOC' इवेंट के लिए ईशा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत नियॉन पिंक टोन वाली साड़ी चुनी थी। उन्होंने इसे एब्सट्रैक्ट-प्रिंटेड कॉन्ट्रास्टिंग पिंक कलर के ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

ISHA AMBANI

Mukesh Ambani की बेटी Isha Ambani की Monthly Salary जान हो जाएंगे हैरान, टोटल नेट वर्थ है 829 करोड़, पढ़ें पूरी खबर

मशहूर डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'एनएमएसीसी' के कार्यक्रम से ईशा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। सॉफ्ट मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ ईशा ने अपने लुक को सिंपल रखा था। वहीं, ईशा अंबानी के साथ पोज देते हुए मनीष मल्होत्रा काफी हैंडसम लग रहे थे।

ISHA AMBANI

Nita Ambani की मां Purnima Dalal ने IOC इवेंट में पहनी पटोला साड़ी, बहन Mamta कुर्ता सेट में आईं नजर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

'IOC' के उद्घाटन समारोह में रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं नीता अंबानी

14 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'IOC' सदस्य नीता अंबानी और 'IOC' अध्यक्ष थॉमस बाक की उपस्थिति में मुंबई के 'जियो वर्ल्ड सेंटर' में '141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र' का उद्घाटन किया। देश के लिए यह सत्र बेहद खास है, क्योंकि 40 साल बाद भारत दूसरी बार IOC सत्र की मेजबानी कर रहा है। खैर, इवेंट में नीता अंबानी हमेशा की तरह खूबसूरत लुक में नजर आईं।

अपनी संस्कृति के प्रति अपने प्यार को दिखाते हुए उन्होंने इवेंट के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। सटल मेकअप, लेयर्ड डायमंड हार और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रेड बिंदी उनके ओवर-ऑल इंडियन लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रही थी।

NITA AMBANI

जब नीता अंबानी ने 'IOC' अध्यक्ष थॉमस बाक का एंटीलिया में किया था स्वागत

इससे पहले, जब नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक का अपने घर एंटीलिया में पारंपरिक तरीके से ग्रैंड वेलकम किया था, तब भी नीता बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई थीं। इस मौके पर उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली मैरून कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप, पन्ना ज्वेलरी और एक बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस दौरान, नीता ने थॉमस बाक को तिलक भी लगाया था। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

NITA AMBANI

फिलहाल, IOC सेशन के लिए नीता और ईशा का लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.