बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले काफी समय से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों में एक साथ देखा जाता है। इस बीच, हाल ही में दोनों को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के इवेंट में एक साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।
हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जान्हवी और शिखर को एक-दूसरे के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों अपने फोन में बिजी नजर आ रहे हैं। बाद में, शिखर को किसी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि जान्हवी अपने फोन पर लगी रहती हैं। इस दौरान जहां शिखर अपने ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे, वहीं जान्हवी शिमरी और ग्लैमरस आउटफिट में हमेशा की तरह काफी स्टनिंग लग रही थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही फैंस ने वीडियो पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया, साथ ही कमेंट्स की झड़ी लगा दी। जहां कुछ फैंस ने कपल की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने चोरी-छिपे उनका वीडियो बनाने की आलोचना भी की।
एक फैन ने लिखा, 'वे एक-दूसरे को मैसेज कर रहे हैं!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नाइस लुकिंग'। एक फैन ने उनकी प्राइवेसी में दखल देने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'अरे भाई हद है, काहे उनकी प्राइवेसी बर्बाद कर रहे।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
इससे पहले, 3 अप्रैल 2023 की सुबह जान्हवी और शिखर को तिरुमाला के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पॉट किया गया था। इस दौरान, जान्हवी सिंपल पिंक और मिंट लहंगे में नजर आईं, जबकि शिखर ने सफेद धोती और लाल दुपट्टा पहना था। कपल को इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करते देखा गया। उनके साथ एक्ट्रेस की छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के ग्रैंडसन शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस जान्हवी को पहले भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में दोनों फिर से साथ आ गए। तब से दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। जान्हवी कपूर पापा बोनी-बहन खुशी व रूमर्ड BF शिखर संग आईं नजर, नेटिजन ने कहा- 'जमाई बाबू', तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जान्हवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। अब जल्द ही वह नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, उनके पास जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' भी है, जिसके साथ वह टॉलीवुड में भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
फिलहाल, जान्हवी और शिखर की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।