जान्हवी कपूर ने बांद्रा में खरीदा 64 करोड़ का बंगला, 8669 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मुंबई के बांद्रा में एक बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 65 करोड़ रुपए है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जान्हवी कपूर ने बांद्रा में खरीदा 64 करोड़ का बंगला, 8669 वर्ग फुट में फैली है प्रॉपर्टी

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की यंग जेनरेशन की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जान्हवी अपने करियर को नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं, जो अब उनकी फिल्मों व उनकी एक्टिंग में झलकता है। इस बीच, खबर आई है कि जान्हवी ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके बांद्रा में एक डुप्लेक्स बंगला खरीदा है। 

janhvi kapoor

पहले जान्हवी के पास जुहू में एक घर था, जिसे उन्होंने इसी साल जुलाई में एक्टर राजकुमार राव को बेच दिया था। 3,456 वर्ग फुट के एरिया में फैले उस घर को राजकुमार ने 44 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। अब जान्हवी ने अपने लिए नया आशियाना खरीदा है।

janhvi kapoor

रियल एस्टेट पोर्टल 'Indextap.com' की रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी कपूर ने अपना यह नया घर 64 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस घर का रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर को किया गया था। 8,669 वर्ग फुट के एरिया में फैले इस घर में 6421 वर्ग फुट का कारपेट एरिया है। रिपोर्ट की मानें, तो जान्हवी ने इस घर को 3.90 करोड़ रुपए के स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज पर खरीदा है। 

जाहन्वी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म 'मिली' आज यानी 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सनी कौशल हैं। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है, जिसमें वह एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके बाद वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी। 

janhvi kapoor

फिलहाल, हम जान्हवी को नया घर खरीदने पर बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.