'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 17.92 करोड़ है कीमत

हाल ही में, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ मिलकर मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 17.92 करोड़ है कीमत

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से पूरी दुनिया में धमाल मचाने वाले लेखक-डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इन दिनों अपने करियर के सफलतम फेज में हैं। उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की पहली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय करते हुए विवेक और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने मुंबई में अंधेरी के वर्सोवा में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत होश उड़ा देने वाली है।

vivek agnihorti-pallavi joshi

पहले ये जान लीजिए कि विवेक अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव धन्यौरा के रहने वाले हैं। इसी गांव में वह पले-बढ़े हैं। हालांकि, उनका जन्म यहां नहीं, बल्कि ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री अपने गांव धन्यौरा स्थित पुश्तैनी घर को बेचकर मुंबई आ गए थे।

vivek agnihorti

बताया जाता है कि विवेक अग्निहोत्री कभी छप्पर के बने घर में रहते थे। हालांकि, अब जब वह बी-टाउन के टॉप के डायरेक्टर्स में शुमार हो गए हैं, तो उन्होंने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के साथ मिलकर मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। 'इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, कपल ने ये प्रॉपर्टी एक्स्टसी रियल्टी पर खरीदी है। ये अपार्टमेंट इमारत की 30वीं मंजिल पर है। 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हुए इस अपार्टमेंट के साथ डायरेक्टर को तीन कार पार्किंग स्लॉट मिले हैं। विवेक के इस अपार्टमेंट की कीमत 17.92 करोड़ रुपए है।

vivek agnihotri

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदी एक और शानदार प्रॉपर्टी, 12,000 वर्ग फुट में है फैला)

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक और उनकी पत्नी ने संपत्ति के लिए 1.07 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। इस अपार्टमेंट के प्रति वर्ग फुट अपार्टमेंट की वैल्यू 55,000 रुपए से थोड़ी अधिक बताई जा रही है। 

vivek agnihorti

(ये भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' के टीजर लॉन्च पर कृति सेनन का हाथ थामे दिखे प्रभास, फैन ने कहा- 'इनका चक्कर चला दो')

विवेक अग्निहोत्री की गिनती आज बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स में होती है। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन और एडवर्टाइजिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर एड फिल्ममेकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स के लिए भी बतौर डायरेक्टर काम किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात टीवी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से हुई और फिर कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। 

vivek agnihorti-pallavi joshi

विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बात करें, तो 15-20 करोड़ के बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने दुनिया भर में 340 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली स्टारर यह फिल्म मार्च 2022 में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था।

the kashmir files

(ये भी पढ़ें- अष्टमी पर बेटी समीशा के पैर धोते दिखे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ने कहा- 'घर में महागौरी हैं')

फिलहाल, विवेक अग्निहोत्री द्वारा खरीदी गई इस प्रॉपर्टी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.