Janhvi Kapoor ने लेटेस्ट फोटोज में दिखाया अपना नो-मेकअप लुक, नेटिज़ंस झाइयों को देखकर हुए हैरान

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी नो-मेकअप लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने के बाद नेटिजंस ने उनकी झाइयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Janhvi Kapoor ने लेटेस्ट फोटोज में दिखाया अपना नो-मेकअप लुक, नेटिज़ंस झाइयों को देखकर हुए हैरान

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड के मशहूर चेहरों में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्ड लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर झाइयों वाली एक नो-मेकअप तस्वीर पोस्ट की थी और इसने नेटिजंस को आश्चर्यचकित कर दिया कि 'क्या वे फेक हैं'।

जान्हवी कपूर ने शेयर कीं नो-मेकअप लुक की तस्वीरें

हाल ही में, जान्हवी ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में जान्हवी व्हाइट टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दिवा बिना मेकअप के अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए स्टनिंग लग रही थीं। एक अन्य फोटो में जान्हवी को उनके किसी इवेंट से देखा जा सकता है, जिसमें वह ब्लू कलर के लहंगे में गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं, एक अन्य फोटो में वह व्हाइट शर्ट में दिखाई दीं। हालांकि, ये उनकी झाइयां थीं, जिन्होंने नेटिजंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

janhvi kapoor

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर के नो-मेकअप लुक पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही जान्हवी कपूर ने अपना जनवरी का फोटो डंप पोस्ट किया, नेटिजंस ने तुरंत उनके चेहरे पर झाइयां नोटिस की। 'रेडिट' पर एक यूजर ने जान्हवी की तस्वीरों का एक स्क्रीनग्रैब पोस्ट किया और नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जहां कुछ यूजर्स अभिनेत्री की सुंदरता को देख हैरान रह गए, वहीं कुछ ने बताया कि क्या उनकी झाइयां फेक थीं। एक ने लिखा, "वह किसी ऐसी व्यक्ति की तरह दिखती हैं, जो एंजेलीना जोली की भूमिका निभाने वाली हैं, लेकिन कम एफर्ट्स के साथ।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ओनली झाइयां..किसी को पूछना चाहिए कि असली कौन सा है?" देखें कमेंट्स।

janhvi kapoor

janhvi kapoor

janhvi kapoor

Janhvi Kapoor कभी किसी एक्टर को नहीं करेंगी डेट, जब Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर की बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जान्हवी कपूर की पर्सनल लाइफ

बता दें कि जान्हवी कपूर के लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस के बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही दोनों साथ थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने रिश्ते में सुलह कर ली।

'कॉफ़ी विद करण 8' में अपनी उपस्थिति के दौरान जान्हवी ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में कुछ बातें बताई थीं। जब करण जौहर ने दिवा से पूछा था कि उनके स्पीड डायल पर कौन है, तो जान्हवी ने 'शिखू' यानी शिखर पहाड़िया का नाम बताया था। वहीं, जब जान्हवी से ब्रेकअप के बाद दोबारा शिखर के पास वापस आने की वजह के बारे में पूछा गया था। इस पर अभिनेत्री ने प्यारा जवाब दिया था और कहा था कि उनके बॉयफ्रेंड उनके लिए 'नादां परिंदे घर आजा' गाना बहुत गाते थे।

janhvi kapoor

 'KWK 8': Janhvi Kapoor ने गलती से अपने रूमर्ड BF Shikhar Pahariya के निकनेम का किया खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, जान्हवी कपूर की बिना मेकअप वाली तस्वीरों पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.