Janhvi Kapoor का नियो-क्लासिकल मुंबई होम: मां Sridevi की पेंटिंग से मेमोरी लेन तक, सब है बेहद खास

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने मुंबई वाले घर की झलकियां साझा की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Janhvi Kapoor का नियो-क्लासिकल मुंबई होम: मां Sridevi की पेंटिंग से मेमोरी लेन तक, सब है बेहद खास

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और शानदार स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को अपना फैन बना लिया है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने 'बवाल', 'धड़क', 'मिली', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही' और 'गुड लक जेरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, जान्हवी एक शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने मुंबई वाले खूबसूरत घर की झलकियां दिखाई हैं, जो बेहद खूबसूरत और उनकी मां की यादों को समेटे हुए है। 

जान्हवी कपूर ने कराया अपने मुंबई वाले घर का टूर

'एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़' के हालिया एपिसोड में जान्हवी कपूर ने मुंबई में अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई। उनके व्हाइट हाउस का हर कोना उनकी पर्सनैलिटी और उनकी मां श्रीदेवी के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। इसके अलावा, जान्हवी का नियो-क्लासिकल घर मुंबई जैसे तेजी से बढ़ते शहर की हलचल से बचने के लिए एक आदर्श स्थान है। उनके घर में एक बड़ा सा आउट एरिया है, जो हाउस पार्टीज के लिए परफेक्ट है। जान्हवी के घर की हरियाली, बैठने की जगह से लेकर स्विमिंग पूल तक सब कुछ शानदार है।

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

जान्हवी के लिविंग रूम में लगी है श्रीदेवी की पेंटिंग

जान्हवी कपूर का घर सपनों का घर है। उनका लिविंग रूम परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने के लिए एक अच्छी जगह है। पूरे एरिया को कलरफुल पेंटिंग्स से सजाया गया है। इसके अलावा, लिविंग रूम में एक व्हाइट सोफा रखा हुआ है, जिसे कुशन से सजाया गया है। पेस्टल रंगों से लेकर प्रिंटेड कलर्स तक, अभिनेत्री ने सोफे पर कलरफुल कुशन लगाए हैं। इसके अलावा बीच में एक्ट्रेस ने एक कांच की टेबल रखी है, जो किताबों और कुछ फूलदानों से सजी हुई है। 

janhvi kapoor mumbai house

हालांकि, यह दीवार पर लगी एक बड़ी पेंटिंग थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। पेंटिंग के पीछे की कहानी का खुलासा करते हुए जान्हवी ने कहा कि इसे किसी और ने नहीं बल्कि उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी ने बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली पेंटिंग थी, जो श्रीदेवी ने इतने बड़े आकार में बनाई थी। 

painting

जान्हवी कपूर की डाइनिंग टेबल

हम सभी जानते हैं कि पंजाबी खाने के बड़े शौकीन होते हैं और जान्हवी का परिवार भी इससे अलग नहीं है। उनका डाइनिंग स्पेस भी वैसा ही लगता है, जिसे एक बड़ी लकड़ी की मेज से सजाया गया हो। टेबल को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए जान्हवी ने ग्रीन कलर की कुर्सियां रखी हैं। इसके अलावा, उन्होंने जगह को सजाने के लिए कुछ फूल और सुंदर मोमबत्ती स्टैंड रखे हैं। अभिनेत्री ने छत पर एक खूबसूरत झूमर लगाया है और दीवार पर पेंटिंग लटकाकर पूरी जगह को शानदार बना दिया है।

janhvi kapoor mumbai house

जब जान्हवी कपूर ने अपने 65 करोड़ के नए डुप्लेक्स में रखी गृह पूजा, संजय-महीप ने पहुंचकर दी थी बधाई, झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

जान्हवी कपूर का आलीशान बार

जान्हवी कपूर के घर में एक खूबसूरत बार एरिया भी है। बार काउंटर में लकड़ी की फिनिशिंग है और यह रोशनी से सजाया गया है। अभिनेत्री ने एरिया की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बड़ी कुर्सियां लगाई हैं।

janhvi kapoor mumbai house

जान्हवी की मेमोरी वॉल

जान्हवी अपने परिवार के काफी करीब हैं और उनके घर में हमें इसकी झलक भी मिलती है। अभिनेत्री के पास अपने परिवार के साथ अपनी सभी खूबसूरत यादों के लिए एक समर्पित कोना है। उन्होंने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की मनमोहक तस्वीरों से दीवार को सजाया है। इसके अलावा, उन्होंने जगह को और अधिक विंटेज लुक देने के लिए शानदार रोशनी भी लगाई है। जान्हवी ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां कभी घर में नहीं रहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस होती है। 

janhvi kapoor

janhvi kapoor mumbai house

sridevi

जान्हवी के घर की दूसरी मंजिल

घर की दूसरी मंजिल की बात करें, तो जान्हवी ने दूसरी मंजिल पर लिविंग स्पेस में अपने पुराने घर का एहसास दोबारा बनाया है। उन्होंने पूरे स्थान को ब्राउन कलर के सोफे और न्यूट्रल कलर के कुशन से सजाया है। इसके अलावा, उन्होंने दीवारों पर शीशों से सजा हुआ मैक्रैम लटका रखा है। स्पेस में एक बड़ी कांच की खिड़की भी है, जो बेज कलर के पर्दों से सजी है। उन्होंने बीच में एक प्रिंटेड टेबल रखी है, जो काफी विंटेज फील देती है।

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

जान्हवी कपूर का बेडरूम

जान्हवी कपूर का बेडरूम हर लड़की का ड्रीम रूम है। उनके कमरे में न्यूट्रल टच है। उन्होंने अपने बिस्तर को सफेद बेडशीट और मैचिंग पिलो कवर से ढका हुआ है। इसके अलावा, अभिनेत्री ने पूरे स्थान को लैंप, फूलदान और सुंदर शोपीस से सजाया है। जान्हवी ने अपने कमरे में भी एक दीवार अपने परिवार की यादों से सजाई है, जिसपर कुछ फोटोफ्रेम लगे हुए हैं।

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

जान्हवी के घर के बाहर का नजारा

जान्हवी का घर हरियाली से घिरा हुआ है। पौधों से लेकर बारबेक्यू एरिया तक, उनके घर की बाहरी जगह को शानदार तरीके से सजाया गया है। उन्होंने उस एरिया में कुछ कुर्सियां और मेजें भी रखी हैं। इसके अलावा, वहां एक स्विमिंग पूल एरिया है, जो जान्हवी को सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि वह वहां खास समय बिताती हैं। अभिनेत्री ने एक बड़ी कांच की खिड़की के पास मैचिंग कुर्सियों के साथ एक मेज भी रखी है, जहां वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ वक्त बिताती हैं। 

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

janhvi kapoor mumbai house

Sridevi-Boney Kapoor का चेन्नई वाला घर किसी फिल्म के सेट से नहीं है कम, देखें तस्वीरें

फिलहाल, आपको जान्हवी के घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.