जन्नत जुबैर ने रूमर्ड BF फैजल शेख संग मनाया अपना 21वां जन्मदिन, देखें जश्न की झलकियां

इंटरनेट सेंसेशन व टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने अपना 21वां जन्मदिन अपने कथित बॉयफ्रेंड फैजल शेख के साथ मनाया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जन्नत जुबैर ने रूमर्ड BF फैजल शेख संग मनाया अपना 21वां जन्मदिन, देखें जश्न की झलकियां

'टिक टॉक' स्टार बनने से पहले जन्नत जुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) कम उम्र में ही कई टेलीविजन शोज में काम कर रही थीं। 'फुलवा' और 'तू आशिकी' जैसे डेली सोप के साथ कुछ ही समय में वह एक जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। वह अपने फैशन और लुक से दर्शकों को लुभाना अच्छी तरह से जानती हैं। 29 अगस्त 2022 को अभिनेत्री का 21वां जन्मदिन था और उन्होंने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी दी। इसके अलावा, गेस्ट लिस्ट में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख उर्फ ​​'मिस्टर फैजू' भी शामिल हुए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

jannat

जन्नत और फैसल को उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के चलते बेहद पसंद किया जाता है। फैंस इन्हें कपल के रूप में मानते हैं। हालांकि, रूमर्ड कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके प्रशंसकों का अनुमान है कि वह दोस्त से कहीं बढ़कर हैं।

jannat

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से बादशाह तक, इन हस्तियों ने खरीदी हैं रोल्स रॉयस और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें)

29 अगस्त 2022 को जन्नत जुबैर रहमानी का 21वां जन्मदिन था और इस विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी रखी। मौनी रॉय और रुबीना दिलैक से लेकर शिवांगी जोशी तक, सभी ए-लिस्टेड टेली सेलेब्स इस पार्टी में मौजूद थे। हालांकि, पार्टी में उनके कथित बॉयफ्रेंड फैजल शेख की उपस्थिति ने हमारा ध्यान सबसे अधिक खींचा। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे गर्ल के साथ पोज देते हुए कुछ मनमोहक झलकियां भी साझा की हैं।

jannat birthday bash

jannat birthday bash

jannat birthday bash

jannat birthday bash

jannat birthday bash

jannat birthday bash

(ये भी पढ़ें- जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में)

पार्टी के लिए जन्नत कॉफी कलर की लेदर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल, ग्लैम मेकअप और स्टोन स्टडेड ताज जन्नत के बर्थडे लुक को पूरा कर रहा था। कई शटरबग्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह एक सैश पहने हुए दिखाई दे रही थीं, जिस पर लिखा था, ''इट्स माई बर्थडे।'' इसके अलावा, जन्नत ने दो शानदार केक को कट किया। यहां देखें झलकियां।

इससे पहले, 'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में जन्नत जुबैर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व अभिनेता फैजल शेख के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने माना था कि फैसल के आसपास रहने से वह सुरक्षित महसूस करती हैं और 'खतरों के खिलाड़ी 12' ने उन्हें करीब ला दिया है। उनके शब्दों में, ''जाहिर है, क्योंकि यहां जितने भी लोग हैं, मैं 'फैजू' को शुरू से जानती हूं। इसलिए, किसी को जानने का एहसास आपके साथ बहुत सुरक्षा लाता है। साथ ही अन्य बहुत प्रतियोगी हैं, अच्छा है कि मैं वास्तव में उनसे यहां मिल रही हूं। मैंने शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक के साथ अच्छी दोस्ती बनाई। मैं उनके बहुत करीब हो गई हूं।''

jannat

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह की कॉर्बन कॉपी हैं बेटे लक्ष्य, वीडियो शेयर कर पति हर्ष बोले- 'उन्होंने खुद को जन्म दिया')

फिलहाल, हम भी जन्नत ज़ुबैर को देर से जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको इनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.