जैस्मिन भसीन ने भारती सिंह के 15 किलो वजन घटाने के सीक्रेट का किया खुलासा, देखें वीडियो

हाल ही में भारती सिंह ने कहा था कि, उन्होंने 15 किलो वजन कम किया है। इस बीच उनकी दोस्त व एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भारती के वजन घटाने के रहस्य का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जैस्मिन भसीन ने भारती सिंह के 15 किलो वजन घटाने के सीक्रेट का किया खुलासा, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो अपने बढ़े वजन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इनमें एक कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का नाम भी शामिल है। लेकिन भारती ने कुछ दिनों पहले अपना वजन कम कर लिया है। हाल ही में, उनकी दोस्त व एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने कॉमेडियन के वजन घटाने के पीछे के रहस्य का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

bharti singh

दरअसल, जैस्मिन भसीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भारती के रात के खाने के लिए तैयार होने का एक वीडियो क्लिप साझा किया और घी से भरपूर भोजन की एक झलक दिखाई है। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह को अपने चावल की थाली में घी डालते हुए देखा जा सकता है, जिसे जैस्मिन ने अपने वीडियो में कैद कैप्चर किया है। वीडियो में भारती ने कहा, "ये मैंने डाला घी।" जैसे ही, भारती ने अपने चावल पर दाल डालना शुरू किया, जैस्मिन ने कहा, "अब घी के तड़के वाली दाल।" भारती ने आगे कहा, "दुनिया कह रही पतली हो रही हूं। टाइम देखो, मैं किस टाइम खाना खा रही हूं।" वीडियो के अंत में जैस्मिन कहती हैं, "ये है भारती के पतले होने का राज। चार चम्मच घी, आलू की तेल से भरी हुई सब्जी और तेल में टहलती हुई दाल।'

(ये भी पढ़ें: भारती सिंह से पैपराजी ने पूछा 'मामा कब बनाओगी', कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब)

इससे पहले, एक इंटरव्यू में भारती ने अपने वजन घटाने के बारे में बात की थी और बताया था कि, पहले उनका वजन 91 किलोग्राम था और उन्होंने 15 किलोग्राम वजन कम किया है। भारती ने कहा था, 'अभी सांस नहीं चढ़ती और हल्का-हल्का फील होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गए हैं। मैं शाम 7 बजे से 12 बजे के बीच खाना नहीं खाती। मैं दोपहर 12 बजे के बाद खाने पर हमला करती हूं।" उन्होंने कहा था, "मेरा शरीर शाम 7 बजे के बाद रात का खाना स्वीकार नहीं करता है। मैंने 30-32 साल बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपने शरीर को समय दिया, तब शरीर में परिवर्तन आया।''

bharti singh

(ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक के बर्थडे पर पति अभिनव ने दिया था ये खास तोहफा, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक)

फिलहाल, भारती 'द कपिल शर्मा शो' और 'डांस दीवाने 3' में नजर आ रही हैं। तो एक्ट्रेस का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.