Javed Akhtar ने Madhuri Dixit के गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर किया कमेंट, कहा- 'ये डर लगता है...'

हाल ही में, एक इवेंट में स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर ने माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता स्टारर गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर अपने विचार साझा किए। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Javed Akhtar ने Madhuri Dixit के गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर किया कमेंट, कहा- 'ये डर लगता है...'

पॉपुलर स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हाल ही में एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर एंड बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' की आलोचना करते नजर आए थे, जब उन्होंने 'चोली के पीछे क्या है' गाना सुनाया। आइकॉनिक सॉन्ग गाना माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया था। यह 1990 के दशक के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक बना हुआ है। 'अजंता-एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (AIFF) में बोलते हुए गीतकार ने कहा कि समस्या निर्माताओं की नहीं बल्कि उपभोक्ताओं की है और उन्होंने दर्शकों से कंटेंट को समझदारी से कंज्यूम करने का आग्रह किया।

जावेद अख्तर ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर किया कमेंट 

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट में बताया गया है कि जावेद अख्तर ने कहा, “लोग मुझसे कहने लगे, ‘सर, आजकल किस तरह के गाने बन रहे हैं?’ गाने 6-7 लोग बनाते हैं। 'चोली के पीछे क्या है' के लिए एक व्यक्ति ने इसे लिखा, दो लोगों ने इसे बनाया, दो लड़कियों ने इस पर डांस किया और एक कैमरामैन ने इसे शूट किया।'' उन्होंने आगे कहा, “ये 8-10 लोग थोड़ी समस्या हैं। समस्या ये है कि ये गाना समाज में सुपरहिट हो गया था। ये करोड़ लोगों को अच्छा लगा। इससे हमें डर लगता है।''

javed

यही नहीं, उन्होंने कहा कि दर्शक भी किसी कंटेंट के प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे उपभोक्ता हैं और ऐसा कंटेंट बनाने के लिए सिर्फ फिल्म निर्माताओं को दोष देना बुद्धिमानी नहीं है। अख्तर ने कहा, "दर्शकों को उन फिल्मों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिन्हें वे देखना चाहते हैं।"

जानें 'चोली के पीछे' गाने के बारे में

बता दें कि 'चोली के पीछे' गाना आनंद बख्शी द्वारा लिखा गया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा कंपोज किया गया था। 1993 का गाना अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था। अपने गाने के बोलों के कारण विवाद होने के बावजूद यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने को कई लोगों ने 'अश्लील' भी कहा था।

javed

जब शबाना आजमी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर की थी बात, कैफी-शौकत आजमी को बताया था बेहद रोमांटिक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जावेद अख्तर की पर्सनल लाइफ

जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी और उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। हालांकि, 1978 में जावेद और हनी अलग हो गए थे। इसके बाद 9 दिसंबर 1984 को उन्होंने शबाना आजमी से शादी कर ली। शबाना के हनी के साथ अच्छे संबंध हैं।

javed

शबाना और जावेद की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, जावेद अख्तर के इस बयान पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.