Ranveer-Deepika-Ranbir के साथ लव ट्राएंगल 'संगम' का रीमेक बनाना चाहते हैं Karan, खुद किया खुलासा

हाल ही में, अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ 'संगम' फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranveer-Deepika-Ranbir के साथ लव ट्राएंगल 'संगम' का रीमेक बनाना चाहते हैं Karan, खुद किया खुलासा

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' अपने पहले एपिसोड से ही सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। शो के दौरान, करण जौहर ने कहा कि वह रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ लव ट्राएंगल फिल्म 'संगम' बनाना चाहते हैं। 

रणवीर, रणबीर और दीपिका के साथ 'संगम' की रीमेक बनाना चाहते हैं करण

दरअसल, यह सब तब हुआ, जब रणवीर ने 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में चौंकाने वाला बयान दिया। रणवीर ने न केवल खुलासा किया कि वह दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ एक लव स्टोरी फिल्म में काम करने में सहज हैं, बल्कि उन्होंने यह भी साझा किया कि करण ने एक बार तीनों के साथ 'संगम' फिल्म का रीमेक बनाने का सुझाव दिया था। दरअसल, 'संगम' दो सबसे अच्छे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ही लड़की से प्यार हो जाता है।

karan johar

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी और इसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद राज कपूर ने किया था और यह ब्लॉकबस्टर रही थी। 'कॉफ़ी विद करण 8' के एपिसोड 1 में रैपिड फायर राउंड के दौरान, करण जौहर ने रणवीर सिंह से पूछा, "एक लव ट्राएंगल में जिसमें आप और दीपिका हैं, किस मेल एक्टर को तीसरे किरदार के लिए चुने जाने पर आपको आपत्ति नहीं होगी?"

इस पर रणवीर ने चौंकाने वाला जवाब दिया और कहा, "रणबीर।" फिर उन्होंने खुलासा किया, "आप हम तीनों के साथ 'संगम' बनाना चाहते थे, है ना?" करण ने जवाब दिया, "हां।" इसके बाद रणवीर ने उनकी योजनाओं पर आगे न बढ़ने के लिए उनकी खिंचाई की और कहा, "आप हमेशा शेखी बघारते रहते हैं, लेकिन कुछ भी ठोस नहीं बनाते।" इस पर करण ने कहा कि वह अभी भी संगम बना सकते हैं और पूछा, "इस पर साइन करें?" जिस पर दीपिका ने जवाब दिया, "हो गया।" करण ने कहा, ''मैं इसे बनाने के लिए मर रहा हूं।''

deepika

जब Neetu Kapoor ने रणबीर-दीपिका के रिलेशन पर कहा था, 'रिश्ता सही होता, तो ब्रेकअप नहीं होता', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह 2016 में पहली बार कैमरे के सामने एक साथ नजर आए थे। अभिनेता उस साल एक मजेदार 'कॉफी विद करण' एपिसोड के लिए बैठे थे और फैंस को अपने ब्रोमांस की एक झलक दी थी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे किसी दिन एक फिल्म के लिए एक साथ आएंगे। हालांकि, अब तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी करने से पहले रणबीर कपूर को डेट किया था। हालांकि, जब फैंस को उनकी शादी का इंतजार था, तब उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस के दिलों को तोड़ दिया था। खैर अब दीपिका अपने पति रणवीर, तो रणबीर अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ खुलहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

alia bhatt

Ranveer Singh-Deepika Padukone की शादी का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, रणवीर सिंह के खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.