मिलिए बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल से, जिनकी कुल संपत्ति है 8096 करोड़, ये नहीं हैं 'विरुष्का और दीपवीर'

आइए यहां हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर कपल के बारे में बताते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 8096 करोड़ रुपए है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मिलिए बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल से, जिनकी कुल संपत्ति है 8096 करोड़, ये नहीं हैं 'विरुष्का और दीपवीर'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे पॉपुलर कपल्स हैं, जिनके पास जॉइंट रूप से बेशुमार संपत्ति है। इनके पास फिल्मों में अभिनय के लिए मोटी फीस से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स तक, आय के कई साधन हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल कौन है? नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं। बता दें कि यह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नहीं हैं।

मिलिए बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल से

'डीएनए इंडिया' के मुताबिक, बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khanहैं। पावर कपल, जिनकी शादी को 32 साल हो गए हैं और उनके तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं। जॉइंट रूप से उनकी कुल संपत्ति अनुमानित रूप से 8096 करोड़ रुपए है। 

srk

शाहरुख खान और गौरी खान की सबसे महंगी संपत्ति

'लाइफस्टाइल एशिया' के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक फीस पाने वाले स्टार्स में से एक SRK ने अपनी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' (एटली के निर्देशन से कमाई के 60% हिस्से के साथ) के लिए 100 करोड़ रुपए लिए। शाहरुख और गौरी अपने प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' के को-फाउंडर और एमडी भी हैं।

srk family

एक निर्माता होने के अलावा, गौरी खान एक मशहूर सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर भी हैं, जो 'गौरी खान डिज़ाइन्स' नाम से अपना खुद का डिज़ाइन स्टूडियो चलाती हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के अनुसार, कपल की कई शानदार संपत्तियों में से उनकी सबसे कीमती संपत्ति उनका आलीशान घर 'मन्नत' है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए है। मन्नत की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बॉलीवुड के टॉप 10 अमीर कपल

'डीएनए इंडिया' के अनुसार, शाहरुख खान और गौरी खान के बाद रानी मुखर्जी और 'यशराज फिल्म्स स्टूडियो' के अध्यक्ष व एमडी आदित्य चोपड़ा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7400 करोड़ रुपए है। इसके बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा हैं, जिनकी अनुमानित संयुक्त कुल संपत्ति 4900 करोड़ रुपए है।

sonam kapoor

Shah Rukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की कुल संपत्ति 3542 करोड़ रुपए है, जबकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की संयुक्त संपत्ति 2994 करोड़ रुपए है। 'डीएनए इंडिया' और 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के अनुसार, सैफ अली खान और करीना कपूर खान की संयुक्त संपत्ति कथित तौर पर 1968 करोड़ रुपए है, जबकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 1300 करोड़ रुपए है।

saif

वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 1006 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ बहुत पीछे नहीं हैं। 'डीएनए इंडिया' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुल संपत्ति कथित तौर पर 744 करोड़ रुपए है, जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ 720 करोड़ रुपए है।

deepveer

नीता अंबानी से लेकर रणबीर-आलिया तक के घर को गौरी खान ने किया है डिजाइन, देखें फोटोज

फिलहाल, आपको ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.