करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी जब्बल ने शेयर की शादी की नई तस्वीर, हाथ थामे दिखा नया कपल

हाल ही में, टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर की वाइफ पॉपी जब्बल ने अपनी शादी की एक नई तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी जब्बल ने शेयर की शादी की नई तस्वीर, हाथ थामे दिखा नया कपल

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने 31 मई 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल के साथ शादी रचाई थी। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें उनके खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जो सभी का दिल जीत रही हैं।

karan

पहले ये जान लीजिए कि, करण टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो 'सारथी' से की थी। इसके बाद वो कई हिट शोज में नजर आए, जिसमें 'वो रहने वाली महलों की', 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद', 'बहू हमारी रजनीकांत' जैसे डेली सोप शामिल हैं। अब करण की पत्नी पॉपी ने उनके साथ शादी की अनसीन फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं। 

karan

(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज पापा बनने को हैं तैयार, पहली बार पैरेंटिंग पर की बात)

दरअसल, 2 जून 2022 को पॉपी जब्बल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें न्यूली मैरिड कपल हाथों में हाथ डाले दिख रहा है। ये दोनों साथ में सीढ़‍ियां उतर रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए पॉपी ने लिखा, ''मूड टाइम्स टुडे। 31•05•2022 #मई दिवस।''

karan v grover

अब बात करते हैं दोनों के वेडिंग लुक की। करण ने अपनी शादी में आइवरी कलर ​की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी थी। वहीं, उनकी दुल्हन पॉपी ने एक सफेद रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने बिना आस्तीन की चोली और सिर पर लिए हुए दुपट्टे के साथ जोड़ा था। इस लुक में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। इनकी शादी की खास बात ये थी कि, इन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रकृति के करीब शादी की थी।

karan

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने बेबीमून से पति आनंद आहूजा संग तस्वीरें कीं शेयर, प्रेग्नेंसी ग्लो आया नजर)

फिलहाल, हमें तो इनकी फोटो बेहद पसंद आई। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.