बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की मां व अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबीता कपूर (Babita Kapoor) ने 20 अप्रैल 2021 को अपना 74वां जन्मदिन मनाया। इस ख़ास मौके पर करीना के घर पर फैमिली पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मां बबीता और पिता रणधीर के साथ-साथ करिश्मा कपूर और उनकी फैमिली ने भी शिरकत की। इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। फैमिली सेलिब्रेशन में शामिल होते जाते हुए करिश्मा के बेटे कियान राज कपूर भी दिखाई दिए। कियान ने अपनी नानी के बर्थडे पर एक खास तोहफा भेंट किया। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 20 अप्रैल 2021 को करीना ने अपनी मां के बर्थडे पर दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो करीना और सैफ के घर फार्च्यून हाइट्स की है, जिसमें बेबो अपनी बहन करिश्मा कपूर और मां बबीता के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर बबीता के एक्टिंग के दिनों की है। करीना ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा था, “हमारी मजबूती, हमारे संसार...मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लोलो और मैं हमेशा आपको परेशान करते रहेंगे और मां इसी के लिए होती हैं।” (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक के साथ वीडियो कॉल पर मनाई मैरिज एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की एक झलक)
वहीं, करिश्मा कपूर ने अपनी मां संग बिताई यादों से भरा एक वीडियो पोस्ट किया था और इसके कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी बर्थडे हमारी मम्मा। हम आपको उससे ज्यादा प्यार करते हैं जितना शब्द भी बयां नहीं कर सकते। रॉक करती रहिए।” (ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने दिया इंटरव्यू, अपनी लव लाइफ पर की खुलकर बात)
अब आइए आपको दिखाते हैं बबीता के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज। दरअसल, 20 अप्रैल 2021 की शाम को करीना कपूर के रेजीडेंस पर मां बबीता कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रणधीर कपूर, बबीता कपूर और करिश्मा कपूर और उनकी फैमिली पहुंची, जो कि पैपराजी के कैमरे से बच नहीं पाए। इस दौरान करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर के हाथों में एक ग्रीटिंग कार्ड दिखाई दिया, जो उन्होंने अपनी नानी को बर्थडे पर भेंट किया। इस तोहफे में नानी बबीता के साथ करीना, करिश्मा और तैमूर की फोटो लगी हुई है और कई सारे रेड हार्ट भी बनाए गए हैं। इस तस्वीर को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह और विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया ने BF एजाज खान संग वेकेशन की थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा- 'एक-दूजे की लाइफ जैकेट')
करीना ने अपनी फैमिली के साथ फार्च्यून हाइट्स में अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया। फिलहाल, अक्सर देखा जाता है कि, करीना अक्सर अपने सगे संबंधियों की बर्थडे पार्टी अपने घर पर ही रखती हैं। तो अपनी नानी के लिए करिश्मा के बेटे कियान का ये उपहार आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।