करिश्मा तन्ना की मेहंदी रस्म की झलक आई सामने, होने वाले पति वरुण सुखाते दिखे एक्ट्रेस की मेहंदी

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की मेहंदी सेरेमनी की एक झलक सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करिश्मा तन्ना की मेहंदी रस्म की झलक आई सामने, होने वाले पति वरुण सुखाते दिखे एक्ट्रेस की मेहंदी

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बाद अब अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) भी अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने को पूरी तरह से तैयार हैं। एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब कपल की मेहंदी सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Karishma Tanna with Varun Bangera

पहले ये जान लीजिए कि, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10’ की विनर करिश्मा पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में गुपचुप सगाई की थी और 5 फरवरी 2022 को वे शादी कर रहे हैं। कपल की शादी की रस्में 3 फरवरी 2022 को शुरू हो गई हैं।

karishma

(ये भी पढ़ें- हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, पेस्टल कलर्स की थीम पर हुई सजावट)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की झलकियां। दरअसल, शादी से एक दिन पहले 4 फरवरी 2022 की सुबह मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वरुण अपनी लेडीलव करिश्मा की मेहंदी सुखाते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, जहां लाइट ग्रीन कलर के सूट में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में वरुण भी काफी जच रहे हैं। 

इसके पहले, 3 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी। करिश्मा की हल्दी सेरेमनी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जो अभी भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस सेरेमनी में कपल ने व्हाइट आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन किया था। करिश्मा ने डिजाइनर जोड़ी सुकृति और आकृति के कलेक्शन से एक सफेद ड्रेस पहनी थी। उनके हल्दी आउटफिट में शरारा के साथ स्ट्रैपी कुर्ता और किरण बॉर्डर वाला दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से स्टाइल किया था। वहीं, वरुण व्हाइट कुर्ता और पायजामा में अच्छे लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने हल्दी रस्म में पहना था 66 हजार का शरारा सेट, फूलों की ज्वेलरी से किया था स्टाइल)

फिलहाल, हमें तो करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको एक्ट्रेस की मेहंदी की झल​क ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.