किश्वर मर्चेंट ने अस्पताल से बेटे संग फोटो की शेयर, डिलीवरी के बाद की समस्याओं पर की बात

एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में, अस्पताल से अपने बेटे संग सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने अस्पताल से बेटे संग फोटो की शेयर, डिलीवरी के बाद की समस्याओं पर की बात

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) और सुयश राय (Suyyash Rai) हाल ही में माता-पिता बने हैं। 27 अगस्त 2021 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। किश्वर ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी और पोस्ट डिलीवरी की परेशानियों को लेकर एक नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Kishwer Merchantt

पहले आप ये जान लीजिए कि, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 16 दिसंबर 2016 को शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद 27 अगस्त 2021 को किश्वर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी। इस तस्वीर में सुयश और किश्वर दोनों अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में कपल ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘27.08.21 स्वागत है बेबी राय!!! लड़का हुआ है #sukishkababy।’

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 29 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में किश्वर अस्पताल के बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने बेटे को गोद में लिया है। तस्वीर में मां का अपने बेटे के प्रति प्यार साफ देखा जा सकता है।

Kishwer Merchantt With Son

इसे शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे बग्स बनी! मुझे पता है कि, बहुत सारी समस्याएं हैं, सी-सेक्शन, दर्द निवारक, थकान, चिंता और ब्रेस्टफीडिंग के साथ मैं सबसे बेस्ट नहीं रही... लेकिन जैसा कि हमने आज एक दूसरे से वादा किया था कि, हम दोनों इस यात्रा में एक-दूसरे की मदद करेंगे और हमारे लिए चीजों को बेहतर बनाएंगे। लव यू मेरे बेटे।'' 

Kishwer Merchantt

इसके पहले, किश्वर मर्चेंट ने 28 अगस्त 2021 को अपने इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियोज शेयर किए थे। पहला वीडियो अस्पताल का है, जिसमें देखा जा सकता है कि, किश्वर अपने बेबी को गोद में लेकर बैठी हुई हैं और अपने नन्हे शहजादे पर ढेर सारा प्यार लुटा रही हैं। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने ‘#1 मां’ लिखा हुआ था। दूसरे वीडियो में किश्वर ने अपने नन्हे बेटे की एक झलक दिखाई थी। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने लिखा था, 'गुड मार्निंग।' यहां देखें दोनों वीडियोज।

फिलहाल, किश्वर मर्चेंट अपने बेबी बॉय के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। तो किश्वर द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.