किश्वर मर्चेंट ने काफी डिमांड के बाद 9वें महीने का बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, बेहद खुश दिख रहीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में, अपने बेबी बंप की एक झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

किश्वर मर्चेंट ने काफी डिमांड के बाद 9वें महीने का बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, बेहद खुश दिख रहीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को बखूबी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बेबी का वेलकम करने वाली हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी टाइम के झलकियां लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने काफी डिमांड के बाद अपनी बेबी बंप को दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।  

kishwer merchatt and suyyash rai

पहले ये जान लीजिए कि, 40 साल की किश्वर मर्चेंट ने खुद से 8 साल छोटे एक्टर सुयश राय (Suyyash Rai) के साथ साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकारी सुयश ने 2 मार्च 2021 को एक पोस्ट शेयर करके दी थी, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। किश्वर अब नौवें महीने के प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं और अगस्त 2021 में वह अपने बच्चे को जन्म देंगी, जिसके लिए कपल के साथ उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

kishwer merchant with hubby suyyash rai

(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को करेंगे शादी, जानें वेडिंग डीटेल्स)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 5 जुलाई 2021 को किश्वर मर्चेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप काफी डिमांड के बाद दिखाया है। इस बात की जानकारी किश्वर ने कैप्शन के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है, ''जनता की मांग पर।'' इसके साथ ही उन्होंने कई सारी इमोजी भी बनाई हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।  

Kishwer Merchantt

(ये भी पढ़ें- ससुर धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर टीना अंबानी ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'आपका मार्गदर्शन छूट गया')

अभी कुछ दिनों पहले, किश्वर के फ्रेंड्स और फैमिली ने उनके लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी। जिसकी ढेर सारी तस्वीरें व वीडियोज सामने आए थे। इस ट्रेडिशनल सेरेमनी के लिए किश्वर ने एक चांद पेपलम ब्लश घरारा सेट पहना था, जिसे उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी, वेडिंग चूड़ा और मिनिमल मंगलसूत्र के साथ पेयर किया था। यहां देखें किश्वर के बेबी शॉवर की झलकियां।

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Merchantt Baby Shower

Kishwer Merchantt Baby Shower

Kishwer Merchantt Godh Bharai

Kishwer Merchantt

Kishwer Merchantt

फिलहाल, किश्वर और उनके पति सुयश अपने आने वाले बेबी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको किश्वर के बेबी बंप का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- किश्वर मर्चेंट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.