अथिया शेट्टी के बर्थडे पर BF केएल राहुल ने खास अंदाज में दी बधाई, एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार

हाल ही में, क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी के बर्थडे पर BF केएल राहुल ने खास अंदाज में दी बधाई, एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज यानी 5 नवंबर 2022 को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, इस पर एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया दिल छू लेने वाली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

KL

ये बात तो सभी को पता है कि एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। अक्सर कपल की शादी से जुड़ी खबरें इंटरनेट पर चक्कर लगाती रहती हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

KL

5 नवंबर 2022 को केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों फनी और रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे मेरी, आप सब कुछ बेहतर बनाती हैं।'' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए 'लव यू' लिखा है।

athiya

athiya

athiya

athiya

साल 2021 में भी एक्ट्रेस के बर्थडे पर केएल राहुल ने एक फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस राहुल के कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी बर्थडे पागल बच्ची।” 

athiya

(2023 में होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी)

खबर है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल की शादी सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले पर होगी, जो खंडाला में स्थित है। 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के नाम हैं। इनमें विराट कोहली, संजय दत्त, आकांक्षा रंजन, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, साजिद नाडियाडवाला, शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है।

athiya

फिलहाल, हम भी अथिया शेट्टी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.