कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कपल को 12 मई 2022 को एक बेटी देविका धीर का आशीर्वाद मिला था, तब से दोनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। कपल अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब एक्ट्रेस ने बेटी के चेहरे को रिवील कर दिया है।
दरअसल, 4 फरवरी 2023 को कृतिका सेंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देविका की एक क्यूट फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने दादा व अभिनेता पंकज धीर के साथ नजर आ रही हैं। देविका ब्लू ड्रेस में हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं, उनके सिर पर ब्राउन कलर की कैप उन्हें स्टाइलिश लुक दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए कृतिका ने कैप्शन में लिखा है, ''दादा जी की लाडली देविका।'' फोटो के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की लाडली को बेहद क्यूट बता रहा है। वहीं, कुछ ने देविका को अपनी मां की तरह सुंदर बताया है।
18 जनवरी 2023 को कृतिका सेंगर ने बेटी देविका के कान छिदवाने की फाटो शेयर की थी। तस्वीर में देविका को गुलाबी रंग के आउटफिट में अपने ईयरलोब पर गोल्डन स्टड पहने हुए देखा जा सकता है।
कृतिका और निकितिन धीर की लाइफ में जब से उनकी बेटी की एंट्री हुई है, तब से वे हर त्योहार को बेहद खास तरीके से मनाना पसंद करते हैं। 1 सितंबर 2022 को गणेश चतुर्थी के मौके पर कृतिका सेंगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति निकितिन धीर के साथ एक जॉइंट पोस्ट साझा की थी। उन्होंने अपनी बेटी देविका की पहली गणेश चतुर्थी की एक झलक दिखाई थी। इन तस्वीरों में तीनों ने गणपति की मूर्ति के पास खड़े होकर अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरी थी। हालांकि, दोनों ने देविका के चेहरे को एक दिल की इमोजी से छिपा दिया था।
वहीं, अगस्त 2022 में कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने जन्माष्टमी का पर्व मनाया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देविका की एक सुपर-क्यूट तस्वीर साझा की थी, जो पीले और लाल रंग के पारंपरिक ड्रेस में काफी अच्छी लग रही थीं। कुछ दिनों पहले, कृतिका सेंगर ने बेटी देविका के प्लेरूम की दिखाई थी झलक, एनिमल पेंटिंग्स और खिलौनों से भरा है कमरा। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की बेटी की क्यूट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।