Kratika Sengar ने बेटी Devika की जंगल-थीम वाली बर्थडे पार्टी की झलकियां कीं शेयर, क्यूट दिखी लाडली

टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी देविका के लिए जंगल-थीम वाली जन्मदिन पार्टी की मेजबानी की। आइए आपको इसका वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kratika Sengar ने बेटी Devika की जंगल-थीम वाली बर्थडे पार्टी की झलकियां कीं शेयर, क्यूट दिखी लाडली

बॉलीवुड अभिनेता निकितिन धीर और उनकी अभिनेत्री-पत्नी कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) अपनी पैरेंटहुड जर्नी का पूरा आनंद ले रहे हैं। लवबर्ड्स ने 3 सितंबर 2014 को शादी की थी और 12 मई 2022 को उन्हें बेटी देविका का आशीर्वाद मिला था और अब जैसे ही देविका एक साल की हुईं, कृतिका ने उनके जंगल-थीम वाले बर्थडे पार्टी की झलकियां साझा कीं।

कृतिका सेंगर ने बेटी देविका की बर्थडे पार्टी का वीडियो किया शेयर

दरअसल, 12 मई 2023 को कृतिका सेंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी देविका के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बेटी की बर्थडे पार्टी की एक झलक दिखाते हुए अपने छोटे मुंचकिन के साथ एक मनमोहक वीडियो साझा किया। वीडियो में मां-बेटी को जंगल की थीम वाली सजी हुई दीवार के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस खास दिन के लिए कृतिका ने अपनी बेटी देविका को डेनिम स्कर्ट के साथ सफेद रंग के रफल्ड टॉप में सजाया था। वहीं, उन्होंने येलो कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। कृतिका सेंगर ने कैप्शन में लिखा है, "ऐसा लगता है जैसे कल ही मैंने तुम्हें पहली बार पकड़ा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मुझे तुमसे एक पल में प्यार कैसे हो गया। प्यार जो हर बीतते दिन के साथ बढ़ रहा है। कभी नहीं पता था कि मैं किसी से इतना प्यार कर सकती हूं। तुमने मेरी जिंदगी बदल दी, साथ में मेरा पूरा दिल और आत्मा भी। मेरी नन्ही सी जान, मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।"

इसके अलावा, अपने नोट में कृतिका ने अपनी बेटी पर प्यार और आशीर्वाद बरसाते हुए तारीफ भी की। देविका को अपना रत्न बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनके जैसा कोई नहीं है। उन्होंने खुद को मां के रूप में चुनने के लिए अपनी बेटी को धन्यवाद भी दिया। 

kratika

उनके शब्दों में, "मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद... मैं माता रानी से प्रार्थना करती हूं कि आप एक सुंदर, अच्छी और दयालु इंसान बनें। वह आपको हमेशा खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। देविका धीर, आप हमारी रत्न हैं। आप हमारे लिए अनमोल हैं और आपके जैसा कोई दूसरा नहीं है। आप अपने आस-पास के लोगों के लिए मुस्कान लाती हैं। मेरी बेबी पूरे दिल से मैं आपको पहले जन्मदिन (सही अर्थों में) की शुभकामनाएं देती हूं।"

कृतिका के पोस्ट पर निकितिन धीर की प्रतिक्रिया

कृतिका द्वारा वीडियो साझा करने के तुरंत बाद इंडस्ट्री के उनके दोस्तों व फैंस ने कमेंट बॉक्स में मनमोहक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। हालांकि, यह देविका के पिता निकितिन धीर की वीडियो पर प्रतिक्रिया थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने एक दिल और एक बुरी नज़र वाले इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।

nikitin

जब निकितिन और कृतिका ने कराया था अपनी बेटी का 'मुंडन' 

6 फरवरी 2023 को कृतिका और निकितिन ने अपनी बेटी देविका के लिए मुंडन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में उनके सेलिब्रिटी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया था। कृतिका ने उसी से झलकियां पोस्ट की थीं, जिनमें देविका गंजे सिर के साथ काफी प्यारी लग रही थीं।

devika mundan

समारोह के लिए बच्ची ने एक ऑफ-व्हाइट रंग की फ्रॉक पहनी थी, जिसके साथ छोटे क्रिस्टल वाले स्टॉकिंग्स जोड़े गए थे। दूसरी ओर, उनके माता-पिता अपने-अपने एथनिक आउटफिट में स्टनिंग लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी कृतिका और निकितिन की बेटी देविका को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.