Nikitin Dheer ने बेटी Devika की पहली फैमिली ट्रिप की दिखाई झलक, मां कृतिका संग नाचती दिखीं लाडली

हाल ही में, एक्टर निकितिन धीर ने अपनी बेटी देविका धीर की पहली फैमिली ट्रिप की झलकियां साझा की हैं, जिनमें नन्ही परी खूब एंजॉय करती दिखीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nikitin Dheer ने बेटी Devika की पहली फैमिली ट्रिप की दिखाई झलक, मां कृतिका संग नाचती दिखीं लाडली

बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और उनकी पत्नी व टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) इस समय अपनी बेटी देविका धीर (Devika Dheer) के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी को जी रहे हैं। कपल ने 12 मई 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, तब से दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी प्यारी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, देविका अपने पूरे परिवार के साथ पहली फैमिली वेकेशन पर गईं, जिसकी कुछ झलकियां निकितिन ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं। 

निकितिन धीर ने बेटी देविका की पहली फैमिली वेकेशन की झलकियां कीं शेयर 

18 अप्रैल 2023 को निकितिन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी देविका की श्रीनगर की पहली फैमिली ट्रिप की कुछ प्यारी झलकियां साझा कीं। एक तस्वीर में बच्ची को अपने माता-पिता और अपनी दादी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देविका एक हल्के गुलाबी रंग की डंगरी और एक फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट में बहुत क्यूट लग रही थीं। इसके साथ निकितिन ने लिखा, "हमारी देविका की पहली फैमिली वेकेशन कैसी रही उसकी एक छोटी सी झलक..."

nikitin dheer

वीडियो में जोड़ी गई एक तस्वीर में निकितिन को अपनी पत्नी और बेटी के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। फोटो में कृतिका अपनी बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही थीं, जो आराम से सो रही थी। एक अन्य फोटो में निकितिन को अपनी बच्ची को सफेद कैरियर रैप में ले जाते हुए देखा जा सकता है। 

devika dheer

एक फोटो में देविका अपने दादू पंकज धीर की गोद में नजर आ रही हैं। इस दौरान नन्ही परी काले और बैंगनी रंग के प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में प्यारी लग रही थीं, जबकि उनके दादाजी ने बेज पैंट के साथ एक काले रंग की स्वेटशर्ट पहन रखी थी। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देविका ने इस फैमिली वेकेशन को खूब एंजॉय किया, क्योंकि एक फोटो में देविका को अपनी मां के साथ नाचते हुए देखा गया।

devika dheer

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब निकितिन और कृतिका ने दिखाई थी बेटी देविका के 'मुंडन' समारोह की झलक

6 फरवरी 2023 को कृतिका और निकितिन ने अपनी बेटी देविका के लिए मुंडन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में उनके सेलिब्रिटी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया था। कृतिका ने इवेंट की कुछ झलकियां साझा की थीं, जिनमें देविका एक ऑफ-व्हाइट रंग की फ्रॉक में प्यारी लग रही थीं। दूसरी ओर, निकितिन और कृतिका अपने एथनिक आउटफिट में स्टनिंग लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

devika dheer

वैसे, हमें देविका की फैमिली वेकेशन की झलकियां बेहद प्यारी लगीं, तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.