Kriti Kharbanda ने ससुराल में अपनी पहली रसोई के लिए बनाया 'हलवा', रेड सूट-चूड़ा पहने दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, न्यूली वेड्स कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kriti Kharbanda ने ससुराल में अपनी पहली रसोई के लिए बनाया 'हलवा', रेड सूट-चूड़ा पहने दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड कपल कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने 15 मार्च 2024 को दिल्ली में अपने परिवार वालों और करीबी लोगों के बीच शानदार तरीके से शादी की, जिसकी झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया। अब, न्यूली वेड्स कृति ने अपनी पहली रसोई की झलक फैंस के साथ शेयर की है। 

कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई की दिखाई झलक

19 मार्च 2024 को कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पहली रसोई की झलकियां शेयर कीं। दरअसल, जब दुल्हन अपने ससुराल वालों के लिए पहली बार कुछ मीठा बनाती है, तो इस रस्म को चौका चढ़ाना या पहली रसोई कहा जाता है। अपनी इस रस्म के लिए कृति ने टैसल डिटेलिंग वाला रेड कलर का सूट पहना था। पहली तस्वीर में उन्होंने नट्स से सजाए हुए हलवे की एक झलक साझा की, जिसके ऊपर उन्होंने लिखा, "मेरी पहली रसोई।"

kriti kharbanda

अगली फोटो में कृति अपने पति पुलकित की दादी के साथ पोज दे रही थीं, जो स्वादिष्ट हलवा खाने के बाद बेहद खुश नजर आ रही थीं। तस्वीर के ऊपर कृति ने लिखा, "दादी द्वारा स्वीकृत।" अगली तस्वीर में वह हलवे पर मेवे सजाती नजर आ रही हैं और वह अपने परिवार के लिए हलवा बनाने में मग्न नजर आ रही हैं।

kriti kharbanda

kriti kharbanda

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरें

हमें पुलकित और कृति की शादी की हर तस्वीर बहुत पसंद आई। कृति ने अपने खास दिन के लिए पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें हेम पर स्कैलप डिटेलिंग के साथ फ्लेयर्ड लहंगा स्कर्ट, मैचिंग चोली और दुपट्टा था। दिन की शादी के लिए उन्होंने अपना लुक हल्का रखा था। चोकर नेकपीस, मांग टीका और नथ ने उनके लुक को पूरा किया था।

kriti kharbanda

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda ने 'गृह प्रवेश' में ढोल पर डांस करते हुए की धमाकेदार एंट्री, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, पुलकित भी अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने डी-डे पर अनामिका खन्ना की पिस्ता ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। पुलकित के आउटफिट में अंगरखा कुर्ता, धोती और मैचिंग दोशाला शामिल था। ड्रेस पर पेस्टल धागे से गायत्री मंत्र की कढ़ाई की गई थी, जिससे यह डिज़ाइन का हिस्सा जैसा लग रहा था। हमें उनकी ज्वेलरी की पसंद भी बहुत अच्छी लगी। पुलकित ने एक बड़े पेंडेंट और बड़े कुंदन स्टड इयररिंग, हैवी चैन कैरी की थी। उनका लुक पगड़ी और जूती से पूरा हुआ था।

pulkit samrat

pulkit samrat

pulkit samrat

फिलहाल, कृति खरबंदा की पहली रसोई की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.