Krystle D'souza ने 'धनतेरस' पर खरीदी 75.90 लाख रुपए की शानदार 'BMW' कार, दिखीं बेहद खुश

हाल ही में, एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने 75.90 लाख रुपए की शानदार BMW कार खरीदी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Krystle D'souza ने 'धनतेरस' पर खरीदी 75.90 लाख रुपए की शानदार 'BMW' कार, दिखीं बेहद खुश

क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें 2011 में शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना' है में 'जीविका' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। तब से एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दिन-प्रतिदिन नई उपबल्धियां हासिल कर रही हैं। अब, हाल ही में एक्ट्रेस ने एक शानदार चमचमाती कार खरीदी है।

क्रिस्टल डिसूजा ने खरीदी 75.90 लाख की BMW कार 

हाल ही में, क्रिस्टल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शानदार 'बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज एम स्पोर्ट सिग्नेचर' कार की एक झलक साझा की। कथित तौर पर 6 सीरीज़ के नए वेरिएंट की कीमत 75.90 लाख रुपए है। क्रिस्टल ने धनतेरस के शुभ अवसर पर यह कार खरीदी है। वीडियो में एक्ट्रेस को व्हाइट टॉप और डेनिम पहने देखा जा सकता है, जो कार का अनावरण करने के बाद केक काटते समय बेहद खुश लग रही थीं। झलकियां साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "शुभ धनतेरस। घर में मेरी नई ब्यूटी का स्वागत है जो एक बीस्ट है।''

Krystle D’souza

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिस्टल डिसूजा की डेटिंग लाइफ

क्रिस्टल अक्सर अपने फैशन चॉइस और अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टल अपने को-एक्टर करण टैकर के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उनका रिश्ता चल नहीं पाया और कुछ समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। करण टैकर के साथ क्रिस्टल के ब्रेकअप के बाद, उनके 'रेस 3' अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। 

हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट पर अभिनेत्री ने स्पष्टीकरण दिया था और एक नोट लिखा था, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है, "वाह! मैं अपने जीवन में इस व्यक्ति (फ्रेडी दारूवाला) से कभी नहीं मिली हूं और मैं उन्हें डेट कर रही हूं और कुछ 'निजी पार्टियों में पीडीए बढ़ रहा है'? मैं इस तरह की निराधार खबरों पर हंसना या परेशान होना नहीं जानती! इसके अलावा, हो सकता है कि आप 'क्रिस्टल' की तलाश कर रहे हों और मैं इसके लिए माफी की प्रतीक्षा कर रही हूं।''

Krystle D’souza

कुछ महीने पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि क्रिस्टल पेशे से रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही हैं। कथित तौर पर रूमर्ड कपल कई महीनों से एक साथ है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अटकलों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

Krystle D’souza

इससे पहले 'आईएएनएस' के साथ एक साक्षात्कार में क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी रुमर्ड लव लाइफ के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि जब तक उनकी उंगली में अंगूठी नहीं होती और तारीख तय नहीं हो जाती, तब तक वह सिंगल रहेंगी। उसी साक्षात्कार में उन्होंने लगातार एक रिश्ते में होने की अफवाहों के बारे में भी बात की थी। 

Krystle D’souza

वर्क फ्रंट की बात करें, तो क्रिस्टल ने फिल्म 'चेहरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिलहाल, हम उन्हें कार खरीदने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.