कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज

इस स्टोरी में हम आपको भारत देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास के आलीशान घर का वर्चुअल टूर करवाने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज

भारत के मशहूर हिंदी कवि और प्रवक्ता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) हर उस शख्स के दिलों में बसते हैं, जिन्हें कविताएं पसंद हैं। ‘कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है’ और ‘अमावस की काली रातों में’ जैसी कविताओं से उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

Kumar Vishwas

उत्तर प्रदेश के पिलखुवा में जन्मे कुमार विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा चाहते थे कि, वह एक इंजीनियर बने। इसलिए उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया, लेकिन मन नहीं लगने के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़कर हिंदी साहित्य में एडमिशन ले लिया। साल 1994 में उन्होंने बतौर प्रवक्ता काम करना शुरू किया।

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की 7 करोड़ की वैनिटी वैन: मूड के हिसाब से बदलती हैं लाइट्स, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश)

Kumar Vishwas

कुमार विश्वास, कवि के अलावा एक राजनेता भी रह चुके हैं। वह ‘आम आदमी पार्टी’ से साल 2014 में संसदीय क्षेत्र अमेठी से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन वह हार गए थे। बहरहाल, वह कविता सुनाकर लाखों कमा रहे हैं। विश्वास अपने एक-दो घंटे के कविता पाठ का चार्ज लाखों में लेते हैं। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने अपने होम टाउन में एक सुंदर घर बनाया है, जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

Kumar Vishwas

कुमार विश्वास ने अपने होम टाउन पिलखुवा में अपना एक शानदार घर बनवाया है, जिसका इंटीरियर गांव के घरों की तरह बनाया गया है। कुमार विश्वास ने अपने घर को ‘केवी कुटीर’ नाम दिया है। कुमार विश्वास का ये घर कई मायनों में प्राकृतिक जुड़ाव महसूस कराता है और उसकी खासियत जमीन से जुड़ी हुई है।

Kumar Vishwas House

कुमार विश्वास ने अपने घर की दीवारों पर गांव का टच दिया है। ट्विटर हैंडल पर उन्होंने इसकी खासियत बताते हुए एक बार कहा था कि, उन्होंने अपने घर की दीवारों को पीली मिट्टी, बालू, गोबर, चूना, इस्तेमाल में न आने वाली दालों का चूरा, लसलसे पेड़ों (लसोड़े, आंवला, गूलर, शीशम) के अवशेष से मिलाकर बनवाया है। इसे वैदिक प्लास्टर कहते हैं। यह एंटीबैक्टिरियल व तापमान नियंत्रक है, जो हमारे पूर्वजों की वास्तुकला को पुनर्जीवित करता है।

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

कुमार विश्वास के घर के अंदर एक बड़ा सा लॉन एरिया है, जहां उन्होंने कस्टमाइज्ड तालाब और मैदान बनवाया है। कई बार कुमार विश्वास को अपने लॉन में काम करते हुए देखा गया है।

(ये भी पढ़ें- 'KGF' फेम यश के आलीशान घर की तस्वीरें: 6 करोड़ के डुप्लेक्स की ये है खासियत)

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

कुमार विश्वास के घर में लाइब्रेरी भी है, जहां उन्होंने कई सारी किताबें रखी हुई हैं और खास बात ये है कि, उस लाइब्रेरी शेल्फ में लाइटिंग लगी हुई हैं, जो किताबों पर रोशनी देती हैं, जिसकी वजह से ये एरिया काफी अट्रैक्टिव लगता है।

Kumar Vishwas House

लाइब्रेरी के अंदर ही कुमार विश्वास का स्टूडियो भी है, जहां वह अभ्यास करते हैं। कुमार विश्वास ने घर के अंदर अपना ऑफिस भी बनवा रखा है। कुमार विश्वास अक्सर अपने डॉगी शैडो के साथ यहां समय बिताते नजर आते हैं।

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

Kumar Vishwas House

वह अपने घर में खेती भी करते हैं। उन्होंने यहां गाय भी पाला है और ट्रैक्टर भी रखा हुआ है। यही नहीं, उनके घर के लॉन एरिया में कई कलाकृति भी बनी हुई हैं।

कुमार विश्वास की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, राजस्थान में हिंदी प्रवक्ता के रूप में चुने जाने के बाद यहीं पर कुमार की मुलाकात मंजू से हुई, जो उसी कॉलेज में प्रवक्ता थीं। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार ​हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कपल की दो बेटियां कुहु और अग्रत हैं। कवि अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Kumar Vishwas With His Wife

(ये भी पढ़ें- 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता उर्फ '​​बबीता जी' ने दिखाईं अपने नए घर की झलकियां, तुर्की से मंगाया है झूमर)

फिलहाल, कुमार विश्वास का घर बताता है कि, कवि जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। वैसे, आपको उनका ये अनोखा घर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.