हिंदी के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को उनकी सुप्रसिद्ध कविता 'कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है' के लिए जाना जाता है। यही वह कविता थी, जिसने लाखों दिलों में उनकी एक खास जगह पक्की कर दी। प्रेम के रस से भरी इस कविता ने न जाने कितने जवां दिलों को प्रभावित किया है। शायद ही लोग यह जानते होंगे कि कविराज विश्वास की प्रेम कहानी की शुरुआत भी कविता से ही हुई थी या यूं कह लीजिए कि प्यार में दीवाने होकर वह कवि बन गए।
कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के पिलखुआ में जन्मे कुमार विश्वास के पिता डॉ. चन्द्रपाल शर्मा, जो 'RSS डिग्री कॉलेज पिलखुवा' में प्रवक्ता थे, वह चाहते थे कि उनका बेटा एक इंजीनियर बने। इसके लिए उनके कहने पर कुमार ने इंजीनियरिंग में एडमिशन भी ले लिया, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चल गया कि उनकी टेक्निकल की पढ़ाई करने में कोई रुचि नहीं है।
ऐसे में उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ हिंदी की ओर रुख किया और पढ़ाई पूरी करने के बाद 1994 में राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी के लेक्चरर के रूप में नौकरी की। यहीं उनकी मुलाकात हुई मंजू शर्मा से, जो उसी कॉलेज में लेक्चरर थीं। रोज-रोज मिलने के बाद दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बन गया और दोनों के बीच प्यार के अंकुर फूटने लगे।
हालांकि, उनके प्यार को परवान चढ़ाने में कुमार विश्वास की कविताओं का खास रोल रहा, जिसे उन्होंने मंजू के लिए लिखना शुरू किया था। फिर क्या था, विश्वास की इन कविताओं से मंजू बेहद प्रभावित हुईं और विश्वास के लिए उनका प्यार और गहरा हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज
मंजू और विश्वास दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। दोनों की कास्ट भी अलग-अलग थी, ऐसे में दोनों को ही पता था कि घरवालों को शादी के लिए मनाना आसान नहीं होगा। इसलिए दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर घरवालों को बताया।
दोनों के ही परिवारों ने उनकी शादी का खूब विरोध किया था। विश्वास के पिता ने उन्हें घर में एंट्री देने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों किराए के घर में रहने लगे। हालांकि, 2 साल बाद जब कुमार की बड़ी बेटी जन्म लेने वाली थीं, उससे पहले उन्हें उनके घर में एंट्री मिली। अब कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
रवीश कुमार की लव स्टोरी: बंगाल की नयना पर दिल हार बैठे थे पत्रकार, परिवार से नाता तोड़ की थी शादी
वैसे, ये तो सभी जानते हैं कि प्यार की राह कभी भी आसान नहीं होती और कुमार विश्वास भी इससे इतर नहीं हैं। वैसे, अपने घरवालों को मनाने के लिए कुमार ने कभी हार नहीं मानी और आखिरकार अपनी पत्नी मंजू संग रिश्ते के लिए अपने परिवार को मनाने में कामयाब रहे। तो इनकी लव स्टोरी पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।