मोनिका बेदी की लव स्टोरी: 'मुंबई ब्लास्ट' के आरोपी अबु सलेम से प्यार और गिरफ्तारी तक की कहानी

इस आर्टिकल में हम आपको खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका बेदी की आतंकवादी घोषित अबु सलेम संग लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मोनिका बेदी की लव स्टोरी: 'मुंबई ब्लास्ट' के आरोपी अबु सलेम से प्यार और गिरफ्तारी तक की कहानी

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनिका बेदी (Monica Bedi) ने साल 1995 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘सुरक्षा’ से ही अपनी खूबसूरती का जलवा सिल्वर स्क्रीन पर बिखेर दिया था। 18 जनवरी 1975 को पंजाबी फैमिली में जन्मी मोनिका ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘ताज महल’, ‘लोह पुरुष’, ‘एक फूल तीन कांटे’, ‘काला सम्राज्य’ और ‘खिलौना’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Monica Bedi

फिल्मों के बाद अभिनेत्री ने टीवी इंडस्ट्री की ओर रुख किया था। उन्होंने साल 2013 में सीरियल 'सरस्वती चंद्र' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस 2’ से पहचान मिली थी। वह ‘झलक दिखला जा 3’ और ‘देसी गर्ल’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, साल 1998 से लेकर 2007 तक वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसकी वजह उनका प्रोफेशनल करियर नहीं, बल्कि उनका एक आतंकवादी के साथ अफेयर में होना था।

Monica Bedi

जी हां, सही पढ़ा आपने। मोनिका बेदी को साल 1993 में हुए ‘मुंबई ब्लास्ट’ के आरोपी अबु सलेम (Abu Salem) से प्यार हो गया था। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अबु सलेम और मोनिका बेदी करीब 4 सालों तक साथ रहे और फिर उनकी कहानी का अंत काफी दर्दनाक रहा। अबु सलेम की वजह से खुद मोनिका को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। तो चलिए आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- स्मिता पटेल-राज बब्बर की लव स्टोरी: शादीशुदा के प्यार में पागल एक्ट्रेस ने नहीं मानी थी मां की बात)

मोनिका बेदी और अबु सलेम की पहली मुलाकात

Abu Salem And Monica Bedi

बॉलीवुड में मोनिका बेदी को महज तीन साल ही हुए थे और वह इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती बिखेर रही थीं। उनकी अदाओं पर कई लोग फिदा थे और उनमें से एक ‘मुंबई ब्लास्ट’ के मुख्य साजिशकर्ता अबु सलेम भी शामिल थे। अबु सलेम और मोनिका बेदी की पहली मुलाकात दुबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी। मोनिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, जब वह अबु से मिली थीं, तब उन्होंने अपनी पहचान और नाम छुपा रखा था, जिसकी वजह से वह उनके असली चेहरे से बेखबर थीं।

Abu Salem And Monica Bedi

मोनिका के मुताबिक, अबु ने उन्हें बताया था कि, वह एक कार शोरूम के मालिक हैं और कई इवेंट्स आयोजित करते हैं। ऐसे ही उनके बीच दोस्ती शुरू हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। कहा जाता है कि, शुरुआती मुलाकात के बाद ही दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर और मूवी डेट पर गए। अबु से मिलने के बाद मोनिका ने सोचा था कि, उनकी जिंदगी ट्रैक पर है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि, उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है।

जब अबु की शक्ति का मोनिका को हुआ एहसास

Abu Salem And Monica Bedi

साल 1998 में अबु सलेम से मिलने के 9 महीने बाद मोनिका ने उनसे एक बार फिर मुलाकात की। ये मुलाकात एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि फुल प्लानिंग के साथ थी, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी दोस्ती को एक अलग पड़ाव पर ले जाना चाहते थे। अबु ने मोनिका से अपना असली नाम बता दिया था, लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त भी अबु के नाम के पीछे के रहस्य से अनजान थीं।

Monica Bedi

‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में मोनिका ने अबु सलेम संग अपने रिश्ते पर कहा था, “हमने जो थोड़ा समय बिताया, हम एक-दूसरे के लिए अच्छे थे। आप एक फिल्म देखते हैं, रात के खाने के लिए जाते हैं और आपका समय समाप्त हो जाता है। वह प्यार करने वाला, देखभाल करने वाला और जमीन से जुड़ा हुआ था। मुझे उनके बारे में अधिक जानने की आवश्यकता महसूस ही नहीं हुई। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप आगे नहीं देखते हैं।"

Monica Bedi

मोनिका ने आगे बताया था कि, वह इस तथ्य से अवगत थीं कि, अबु सलेम शादीशुदा हैं और वह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने अबु के शक्तिशाली होने पर कहा था कि, वह उन्हें शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में जानती थीं, क्योंकि वह हमेशा बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए रहते थे, लेकिन वह उनकी हरकतों से परिचित नहीं थीं।

जब अबु सलेम के पास फंस गई थीं मोनिका बेदी

Monica Bedi

मोनिका बेदी ने अपनी स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए बताया था कि, जब अबु सलेम अमेरिका भाग गया था, तब उन्होंने एक्ट्रेस पर उनके साथ रहने का दबाव बनाया था और उन्हें खुद से कभी अलग नहीं किया था। उन्होंने ‘फिल्मफेयर’ को कहा था, “अबू चाहता था कि, मैं उसके साथ तुरंत यूएस में रहूं। वहां पहुंचने पर, मुझे एहसास हुआ कि, मैं वापस नहीं आ सकती। पुलिस को पता था कि, वह एक अभिनेत्री को डेट कर रहा है और वे मेरी पहचान जानते हैं। उसे डर था कि, मुझ पर दबाव डालकर वे ऐसा करेंगे।" मैं जब यूएस गई, तो उन्होंने मुझे भारत कभी वापस जाने नहीं दिया।”

(ये भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)

जब मोनिका के सामने आया अबु का असली चेहरा

Abu Salem And Monica Bedi

मोनिका अबु सलेम की शक्ति से रूबरू जरूर थीं, लेकिन उन्हें उस वक्त तक अबु के बारे में नहीं पता चला था, जब तक कि पुर्तगाल में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था, “जब मैंने पुर्तगाल में उनके खिलाफ आरोप पत्र पढ़ा, जिसमें उन पर गंभीर अपराध और लोगों की हानि का आरोप था, मैं बिखर गई थी। ऐसा नहीं है कि, मुझे नहीं पता था कि वह अधिकारियों से भाग रहा था, लेकिन जो अपराध कागजों पर लिखे थे, वह आंख खोलने वाला था।”  

जब मोनिका को कहा गया ‘गोल्ड डिगर’

Monica Bedi

अबु सलेम संग रिश्ते की खबरें सामने आते ही मोनिका बेदी की जिंदगी में एक तूफान आ गया था। समाज में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ (धन संपत्ति का लालच करने वाला/वाली) कहा जाने लगा। इस दुख को बयां करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि, वह अबु के गिरफ्तार होने पर सबसे ज्यादा खुश थीं।

Monica Bedi

मोनिका ने कहा था, “अबू के पास पैसा था। इसलिए लोगों का मानना ​​था कि, मैं एक राजकुमारी की तरह रहती हूं। लेकिन मैंने केवल कठिन समय और उसके साथ संघर्ष देखा है। हम एक जगह से दूसरी जगह जाते रहे। मैं उसके लिए साफ-सफाई करती, खाना बनाती, कपड़े धोती थी। असल में, मैंने उससे खाना बनाना सीखा। अगर मैंने एक अच्छी जिंदगी देखी, तो यह केवल मेरे माता-पिता के घर में या मेरी मेहनत की कमाई से थी। लोग कहते थे, 'वह पैसे के लिए उसके साथ है'। लेकिन पैसा कहां है? मैं मुश्किलों से नहीं घबराती, यह केवल उनका स्वभाव था, जो आक्रामक और चिड़चिड़ा हो गया था। मुझे आश्चर्य हुआ कि, मुझे इस झंझट में क्यों डाला गया।”

अबु सलेम और मोनिका बेदी की शादी

Abu Salem And Monica Bedi

मोनिका बेदी और अबु सलेम की शादी हमेशा से एक विवादित विषय रहा है। अबु सलेम की पत्नी के रूप में आज भी गूगल पर मोनिका बेदी का नाम आता है। अबु सलेम ने खुलासा किया था कि, उन्होंने मोनिका संग लॉस एंजेलिस के एक मस्जिद में निकाह किया था, लेकिन मोनिका ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

मोनिका और अबु सलेम की गिरफ्तारी

Abu Salem And Monica Bedi

अबु सलेम और मोनिका को साल 2002 में पुर्तगाल के लिस्बन में एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया था। मोनिका को जाली दस्तावेजों को लेकर गिरफ्तार किया था। करीब 3 साल तक पुर्तगाल में सजा काटने के बाद दोनों को भारत लाया गया था और 2007 में मोनिका को रिहा कर दिया गया था। अपनी गिरफ्तारी पर खुश मोनिका ने कहा था, “जब मुझे गिरफ्तार किया गया तो मैं सबसे खुश थी। मुझे लगा मुझे भारत भेज दिया जाएगा।”

(ये भी पढ़ें- लिएंडर पेस की लव स्टोरी: महिमा चौधरी को धोखा और संजय दत्त की पत्नी रिया को डेट कर चुके हैं खिलाड़ी)

फिलहाल, अभिनेत्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। तो आपकी उनकी लव स्टोरी के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.