MS Dhoni को अपनी Ex-गर्लफ्रेंड Priyanka Jha के निधन से लगा था तगड़ा सदमा, गेम से ले लिया था ब्रेक

यहां हम आपको क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी दिवंगत एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद इमोशनल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

MS Dhoni को अपनी Ex-गर्लफ्रेंड Priyanka Jha के निधन से लगा था तगड़ा सदमा, गेम से ले लिया था ब्रेक

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया है, साथ ही भारत को कई खिताब भी दिलाए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा शानदार गेम खेला है और फैंस को कुछ ऐसे अद्भुत पल दिए हैं, जो काफी यादगार हैं। उन्होंने इंडिया को 2011 में 'विश्व कप', '20-20 वर्ल्ड कप' और 2016 में 'एशिया कप' जिताया था। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साक्षी संग शादी की है और कपल की एक बेटी जीवा धोनी हैं। 

धोनी की पहली गर्लफ्रेंड थीं प्रियंका झा

धोनी अपनी लाइफ को काफी सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। साक्षी संग शादी से पहले धोनी, प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार करते थे। वह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड थीं और दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन क्रिकेटर की बायोपिक फिल्म में प्रियंका का जिक्र किया गया है। 2016 में 'धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, वहीं प्रियंका झा की भूमिका में दिशा पाटनी थीं। 

MS DHONI

प्रियंका झा और एमएस धोनी की पहली मुलाकात

बायोपिक के अनुसार, (जिसकी पूरी स्क्रिप्ट की सच्चाई की गवाही खुद धोनी ने दी थी) प्रियंका और क्रिकेटर की मुलाकात 2002 में तब हुई थी, जब धोनी खुद को भारतीय टीम में स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन जब वे अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे थे, धोनी को 2003-2004 में जिम्बाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारत 'ए' टीम में चुना गया था। इससे उनके रिश्ते में थोड़ी रुकावट आ गई थी, लेकिन धोनी ने वापस लौटने और प्रियंका के साथ हमेशा के लिए अपना सपना पूरा करने का वादा किया था।

जब धोनी विदेश में थे, तब प्रियंका झा का हो गया था एक्सीडेंट

दुर्भाग्य से, नियति ने धोनी और प्रियंका दोनों के लिए कुछ और ही सोचकर रखा था। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतकों के साथ 362 रन बनाए थे, जिसने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई। अफसोस की बात है कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी प्रेमिका प्रियंका एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धोनी इस बात से पूरी तरह से अनजान थे और उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला था, जब वह भारत आए थे।

DHONI

प्रियंका की मौत की खबर से टूट गए थे एमएस धोनी

भारत लौटने पर धोनी को जब अपनी गर्लफ्रेंड की दुखद मौत के बारे में पता चला, तो वह पूरी तरह टूट गए थे। इस घटना ने उन पर गहरा असर डाला था और फिल्म में बताया गया था कि उन्हें दर्द से उबरने में काफी समय लगा था। इस सदमे से उबरने के लिए उन्होंने क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक लिया था और टीम इंडिया में अपने शानदार डेब्यू से ठीक पहले वापसी की थी।

बायोपिक में प्रियंका झा के कैरेक्टर को दिखाने पर राजी थे धोनी

प्रियंका झा के बारे में धोनी मीडिया में कम ही बोलते हैं। उनके फैंस को प्रियंका के बारे में कभी पता नहीं चलता, अगर उनकी बायोपिक में इसका जिक्र न किया गया होता। खास बात यह है कि धोनी खुद अपनी बायोपिक में प्रियंका के किरदार को दिखाने के लिए राजी हो गए थे, जब फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने इसके लिए अनुमति मांगी थी। जब MS Dhoni और Sakshi के वेडिंग लुक को सुशांत-कियारा ने किया था रिक्रिएट, ड्रेस से ज्वेलरी तक थी सेम, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

MS DHONI

फिलहाल, एमएस धोनी की इस अनसुनी प्रेम कहानी के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.