Malaika Arora ने पहनी 3.3 लाख रुपए की ओवरसाइज़्ड हुडी ड्रेस, 49 साल की उम्र में बिखेरा जलवा

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने एक ओवरसाइज़्ड हुडी में प्रमुख फैशन गोल दिए, जिसकी कीमत बहुत अधिक है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Malaika Arora ने पहनी 3.3 लाख रुपए की ओवरसाइज़्ड हुडी ड्रेस, 49 साल की उम्र में बिखेरा जलवा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक ऐसी अदाकारा हैं, जो 49 साल की उम्र में भी अपनी हॉट अदाओं व फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपने बेहतरीन स्टाइल स्टेटमेंट से लाखों फैंस को मंत्रमुग्ध करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

'छैयां छैयां गर्ल' 49 साल की उम्र में भी अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करने से कभी नहीं कतराती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक क्लासी आउ​टफिट्स भी हैं। वह हर बार यूनिक ड्रेसेस में स्पॉट की जाती हैं। अब हाल ही में, मलाइका ने एक ओवरसाइज़्ड हुडी में मानसून फैशन गोल्स दिए।

(Malaika Arora)

मलाइका अरोड़ा ने पहनी 3.3 लाख की ओवरसाइज़्ड हुडी

10 जुलाई 2023 को मलाइका अरोड़ा को मुंबई की सड़कों पर देखा गया, जब वह अपनी कार से बाहर आईं और एक सैलून के अंदर गईं। सामने आए वीडियो में वह व्हाइट स्नीकर्स और एक मैसी हेयरडू के साथ एक ओवरसाइज़्ड हुडी ड्रेस पहने हुए देखी गईं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया था।

malaika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मलाइका की ओवरसाइज़्ड ड्रेस में फुल स्लीव्स और उस पर मोनोग्राम लोगो बना हुआ था। कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि यह ड्रेस शानदार लेबल 'क्रिश्चियन डायर' की थी और इसकी कीमत बहुत अधिक थी। इसकी कीमत 3,32,861 रुपए है।

malaika

जब मलाइका अरोड़ा ने पहनी 42,000 रुपए की ब्लैक ड्रेस

7 जुलाई 2023 को मलाइका अरोड़ा मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपने शानदार डांस मूव्स दिखाए थे। हालांकि, यह उनका ग्लैमरस लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। इवेंट के लिए, उन्होंने ब्लैक कलर का को-ऑर्ड सेट चुना था, जो उनके कर्व्स को पूरी तरह से निखार रहा था।

malaika

मलाइका के आउटफिट में एक बॉडी-हगिंग कॉर्सेट टॉप शामिल था, जिसमें कफ पर मिरर डिटेलिंग थी और इसे एक मैचिंग नॉटेड स्कर्ट के साथ जोड़ा गया था। मलाइका ने अपने लुक को स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और खूबसूरत इयररिंग्स के साथ निखारा था। शिमरी आई मेकअप, न्यूड लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और एक स्लीक पोनीटेल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि उनका आउटफिट फेमस फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से है और इसकी कीमत 42,000 रुपए है।

malaika

जब मलाइका ने 6 हजार रुपए के रिस्क गाउन में ढाया कहर

इससे पहले, मलाइका को सेरुलियन ब्लू कलर की रैसी मैक्सी ड्रेस में अपने टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। उनके आउटफिट में एक फ्लोर-स्वीपिंग हेम लेंथ, एक डीप नेकलाइन, थिन कैमी स्ट्रिप्स, एक थाई-हाई स्लिट और एक लो-कट बैक थी। उन्होंने हूप्स की एक जोड़ी और चंकी ब्रेसलेस्ट से अपने लुक को निखारा था।

malaika

सटल स्मोकी आईज, न्यूड लिप शेड, मस्कारा लैशेज, हाईलाइट आइब्रो, रग्ड चीक्स और हील्स उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। रिसर्च करने पर हमें पता चला कि मलाइका का यह आउटफिट क्लोथिंग लेबल 'Club L London' का है और इसकी कीमत 6100 रुपए है।

malaika

जब मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग शादी पर की थी खुलकर बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें करें।

फिलहाल, आपको मलाइका की हुडी ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.