मनोज बाजपेयी का अलीशान घर: बेडरूम से धर्मनिरपेक्ष मंदिर तक सबकुछ है शानदार

यहां हम आपको बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना रजा के आलीशान घर के बारे में बताने व उसकी झलकियां दिखाने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मनोज बाजपेयी का अलीशान घर: बेडरूम से धर्मनिरपेक्ष मंदिर तक सबकुछ है शानदार

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है और कड़ी मेहनत के साथ दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में खुद को शामिल किया है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी काफी शाही है। मुंबई में उनका आलीशान घर उनके लाइफस्टाइल की झलक दिखाने के लिए पर्याप्त है। तो आइए आपको उनके लग्जीरियस घर का वर्चुअल टूर करवाते हैं।

Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में शबाना रजा के साथ शादी की थी, जिन्हें नेहा बाजपेयी के नाम से भी जाना जाता है। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम अवा नायला है। मनोज अपनी फैमिली के साथ मुंबई के ओबेरॉय टावर्स में स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसे खुद उनकी पत्नी शबाना उर्फ निशा ने डिजाइन किया था। तो आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

मनोज बाजपेयी का अंधेरी में सपनों का घर

Manoj Bajpayee House

साल 2007 में ‘पद्म श्री पुरस्कार विजेता’ मनोज बाजपेयी ने मुंबई के अंधेरी में स्थित ओबेरॉय टावर्स में अपने सपनों का घर खरीदा था। 2014 में ‘फिल्मफेयर’ के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार में मनोज और उनकी पत्नी शबाना रजा ने अपने आलीशान घर के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंधेरी में मनोज बाजपेयी के घर की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए है।

(ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेई लव स्टोरी: पहली पत्नी से 2 महीने में तलाक, 7 साल बाद मुस्लिम एक्ट्रेस से की दूसरी शादी)

मनोज की पत्नी ने घर का किया है इंटीरियर

Manoj Bajpayee with his wife Shabana Raza

‘फिल्मफेयर’ के साथ संयुक्त साक्षात्कार में जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया था कि, उन्होंने अपने घर को सजाने के लिए किस इंटीरियर डिजाइन को चुना था। इस पर अभिनेता ने कहा था, "हमने कई इंटीरियर डिजाइनरों से सलाह ली, लेकिन किसी से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए शबाना ने इसे खुद करने का फैसला किया। उन्होंने उनके मूल डिजाइनों को ध्यान में रखा और अपने सौंदर्यशास्त्र को लागू किया। सब कुछ सहज था।"

मनोज बाजपेयी का घर है मॉरीशस के चित्रों का संग्रहालय

Manoj Bajpayee house have Mauritian paintings

साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए मनोज बाजपेयी ने अपनी और अपनी पत्नी शबाना रज़ा के मॉरीशस चित्रों के लिए साझा प्रेम के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि, उन्होंने अपने हनीमून के दौरान कई पेंटिंग्स को अपने घर की सजावट के लिए चुना था। मनोज ने कहा था, “हम दोनों पेंटिंग से प्यार करते हैं और मॉरीशस में छुट्टियां मनाते समय मॉरीशस के चित्रकार बैसाक और यवेस डेविड के कामों से इतने प्रभावित हुए कि, हमने उनकी पेंटिंग्स खरीदी। फिर चिंतन उपाध्याय जैसे भारतीय कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को भी खरीदा।”

लकड़ी के फर्श के लिए मनोज बाजपेयी का प्यार

Manoj Bajpayee with his wife Shabana Raza

उसी साक्षात्कार में जब शबाना रज़ा से पूछा गया था कि, उनके सपनों का घर डिजाइन करते समय उन्हें और उनके पति मनोज बाजपेयी को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस पर शबाना ने कहा था, “हम कुछ सजावटी दीवार घड़ियां चाहते थे। मनोज और मैंने सही उत्पाद प्राप्त करने के लिए बाजार में घूमे। इसके अलावा मनोज लकड़ी के फर्श चाहते थे। हमें एहसास हुआ कि, ये प्रेक्टिकल नहीं है। इसलिए हमने पत्थर और लकड़ी के कॉम्बिनेशन के साथ फर्श डिजाइन करवाया। इस घर को बनाने में लगभग दो साल लग गए, क्योंकि लकड़ी का काम चल रहा था।”

मनोज बाजपेयी का दिल्ली का अनोखा सोफा सेट

Manoj Bajpayee with his wife Shabana Raza

मनोज बाजपेयी ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने अपने घर में एक अनोखा सोफा सेट रखा हुआ है, जिसे उन्होंने दिल्ली से मंगवाया था। अभिनेता ने कहा था, “दूसरी चीज़ जिसमें बहुत मेहनत लगती थी, वह थी बैठने की। आखिरकार हमने दिल्ली के डिज़ाइनर से संपर्क किया, जो शानदार व्यक्तिगत फ़र्नीचर बनाते हैं। अगर आप सोफ़ा को ध्यान से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि, उसके पैर चांदी के बने हैं। यह अद्वितीय है।”

मनोज बाजपेयी का डेन रूम

Manoj Bajpayee with his wife Shabana Raza and daughter

इंटरव्यू में आगे बढ़ते हुए शबाना रजा ने अपने स्वीट होम के डेन रूम के बारे में भी कुछ जानकारी साझा की थी और कहा था कि, उन्होंने बैठने के लिए काउचेस को सेमीसर्कुलर तरीके से लगाया हुआ है। इसका कारण बताते हुए शबाना ने कहा था, “हमने डेन रूम में अर्धवृत्ताकार (सेमीसर्कुलर) बैठने का फैसला किया, क्योंकि मनोज वहां एक प्रोजेक्टर चाहते थे। विचार था कि, बैठो, कुछ बियर पीओ और अपने दोस्तों के साथ फिल्मों का आनंद लो। उनके पास विश्व क्लासिक्स का एक अच्छा कलेक्शन है, जिसे हमने लाइन-अप किया है।”

मनोज बाजपेयी का बेडरूम

Manoj Bajpayee's house

मनोज बाजपेयी का बेडरूम भी उनके घर के अन्य कोनों की तरह खास है। हालांकि, उन्होंने अपने रूम में टीवी नहीं रखा है। ‘फिल्मफेयर’ को दिए अपने इसी इंटरव्यू में उन्होंने बेडरूम में टीवी न रखने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था, “हमने बेडरूम को टीवी फ्री ज़ोन रखने का फैसला किया। अगर कोई भी देर रात टीवी देखता है, तो यह शरीर के लिए सही नहीं है।”

मनोज बाजपेयी के घर में विशाल पुस्तकालय

Manoj Bajpayee's house

Manoj Bajpayee's house

जब शबाना रज़ा से उनके और उनके पति मनोज बाजपेयी के बेडरूम को टीवी से मुक्त रखने के फैसले के बारे में पूछा गया था, तो बिंदास पत्नी ने खुलासा किया था कि, वह और उनके पति दोनों किताबी कीड़ा हैं। उन्होंने कहा था, “हम उत्साही पाठक हैं, इसलिए आपको टीवी के बजाय बेडरूम में किताबें पड़ी मिलेंगी। हमारे पास घर में एक अच्छी तरह से भंडारित पुस्तकालय है। मनोज प्रेमचंद और विजयदान देथा जैसे हिंदी लेखकों को पसंद करते हैं, जबकि मैं अंग्रेजी और विश्व क्लासिक्स जैसी किताबों को पढ़ना पसंद करती हूं।”

मनोज-शबाना की बेटी अवा नायला का ‘चाइल्ड प्रूफ कमरा’

Manoj Bajpayee's house

Manoj Bajpayee with his daughter Ava

मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की बेटी अवा नायला का कमरा भी बेहद खास है। उन्होंने अपनी बेटी के लिए पूरी तरह से 'चाइल्ड-प्रूफ' कमरा बनवाया था। मनोज ने इस बारे में कहा था, “हमारी बेटी अवा नायला का कमरा उसके आने से पहले हमारा पैड था। हमने वहां एक टीवी और एक सोफा-कम-बेड रखा था। लेकिन उसने उस पर कूदना शुरू कर दिया, इसलिए हमने उससे छुटकारा पा लिया और उसके कमरे को फिर से सजा दिया। वहां गद्देदार फर्श भी हैं, ताकि वह खुद को चोट न पहुंचाए। वह अब अपने पूरे दिल से कूद सकती है। यह उसके पसंदीदा खिलौनों से भी भरा है।”

मनोज बाजपेयी और शबाना रजा का किचन

Manoj Bajpayee's house

Manoj Bajpayee's house

इसी इंटरव्यू में शबाना रजा ने अपने पति मनोज बाजपेयी को एक अच्छा कुक बताया था और अपने किचन के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, “रसोई सिर्फ मेरा डोमेन नहीं है, क्योंकि मनोज भी एक शानदार कुक हैं। हम दोनों मॉडर्न किचन चाहते थे और इसे मिनिमल रखना चाहते थे। यह हमेशा साफ-सुथरा होता है और आपको कुछ भी जगह से बाहर नहीं मिलेगा।”

(ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास का अनोखा घर: कवि ने गांव स्टाइल में बनाया है अपना आशियाना, देखें फोटोज)

मनोज बाजपेयी के घर में मंदिर और ट्रॉफी एरिया

Manoj Bajpayee with wife and daughter

अभिनेता का वास्तु शास्त्र में काफी निष्ठा है, इसलिए उन्होंने अपना घर भी उसी तरह डिजाइन किया है। उन्होंने मंदिर और ट्रॉफी के बारे मे बात करते हुए कहा था, “हम वास्तु में विश्वास करते हैं और हर चीज के लिए वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेते हैं। हर कोई कहता है कि, वे हमारे स्थान पर सकारात्मक वाइब्स का अनुभव करते हैं। हम दोनों प्रार्थना करना पसंद करते हैं। इसलिए मैंने प्रवेश द्वार के पास एक छोटा सा मंदिर बनवाया। एक और कोना मेरे प्रदर्शन के लिए सम्मानित ट्रॉफियों के लिए है। वे इतने प्रदर्शित होते हैं कि, दिन के दौरान उन पर प्राकृतिक प्रकाश पड़ता है, जबकि रात में एक विशेष व्यवस्था होती है। वे हमेशा प्रकाशित होते हैं।”

शबाना रज़ा और उनके पति मनोज बाजपेयी का धर्मनिरपेक्ष मंदिर

Manoj Bajpayee with wife Shabana Raza

शबाना रजा से जब मनोज बाजपेयी के द्वारा मंदिर बनाए जाने के बारे में पूछा गया था, तो एक्ट्रेस ने बताया था कि, उनके पास एक धर्मनिरपेक्ष मंदिर है। शबाना ने कहा था, “हम विभिन्न धर्मों से आते हैं और हमारे पासे एक ऐसा मंदिर, जो हर धर्म का सम्मान करता है। हम दोनों आध्यात्मिक हैं। हमारे मंदिर में एक हवन, पवित्र कुरान और गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल का पाठ भी होता है। यह सब घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।”

Manoj Bajpayee with wife and daughter

(ये भी पढ़ें- काफी शानदार है महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर का घर, इनडोर पूल से विशाल लॉन तक की देखें तस्वीरें)

फिलहाल, मनोज बाजपेयी और शबाना रजा के घर के शानदार इंटीरियर के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.