मीरा राजपूत से नेहा धूपिया तक, इन दुल्हनों ने अपनी शादी में चुना था सिंपल और एलिगेंट लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी दुल्हनें भी हैं, जिन्होंने अपनी शादी में साधारण लुक के साथ हल्की ज्वेलरी को चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मीरा राजपूत से नेहा धूपिया तक, इन दुल्हनों ने अपनी शादी में चुना था सिंपल और एलिगेंट लुक

आमतौर पर शादियां बेहद धूमधाम से की जाती हैं, लेकिन जब बात किसी सेलिब्रिटी की शादी की हो, तो यह और भी भव्य हो जाता है। हालांकि, अब वह दिन चले गए जब दुल्हनें भारी लहंगे, लाउड मेकअप और हैवी गहनों के साथ शादी के मंडप में उतरती थीं। अब ज्यादातर दुल्हनें ट्रेंडी चॉइस को ही चुनती हैं। यहां हम आपको उन सेलिब्रिटी दुल्हनों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने वेडिंग-डे पर बेहद साधारण लुक और मिनिमल ज्वेलरी को चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

1. दीया मिर्जा

Dia Mirza

अभिनेत्री दीया मिर्जा हमेशा ही फेमिनिज्म पर बात करती हैं और महिलाओं के हक में खड़ी भी होती हैं। अभिनेत्री ने साल 2021 में वैभव रेखी के साथ शादी रचाई थी। यह शादी मुंबई में अभिनेत्री के घर पर ही हुई थी। दीया की ये दूसरी शादी थी, जिसे उन्होंने बेहद ही साधारण तरीके से किया था। शादी में उन्होंने लाल व सुनहरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी और उसके साथ 'पोल्की' चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका व गजरा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। इस साधारण लुक में भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

(यह भी पढ़ें : दीया मिर्जा ने पहना 3 लाख का अनोखे पैटर्न वाला पिंक लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती)

2. मीरा राजपूत

Mira Rajput Kapoor

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीडिया के कैमरे भी उन्हें हर जगह फॉलो करते रहते हैं। मीरा को ज्यादातर साधारण लुक में ही देखा जाता है। उनकी इसी सादगी और सरलता के लोग दीवाने हैं। अपनी शादी में भी मीरा ने बेहद साधारण लुक चुना था। उन्होंने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा चोली और कलरफुल स्टोन-जड़ित नेकपीस पहना था। इस नेकपीस में नौ तरह के रत्न जड़े हुए थे। इस नवरत्न हार का स्टाइल चोकर पैटर्न का था। हालांकि, यह उनकी मिनिमल ज्वेलरी ही थी, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा खास बना दिया था। 

3. नताशा दलाल

Natasha Dalal

फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने साल 2021 में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी के दिन आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट चूड़ा और सिंपल डायमंड नेकलेस सेट कैरी किया हुआ था। नताशा ने भले ही अपनी शादी के दिन एक साधारण लुक चुना था, लेकिन उनकी यही सरलता उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा रही थी। 

(यह भी पढ़ें : वरुण धवन की टोटल नेट वर्थ, कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं एक्टर)

4. रिया कपूर

Rhea Kapoor

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में सफेद कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने बहुत ही कम ज्वेलरी कैरी की थी, उन्होंने 'पोल्की' नेकपीस और छोटे-छोटे झुमकों के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

5. असिन थोट्टूमकल

Asin Thottumkal

‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी-जाने वालीं एक्ट्रेस असिन ने साल 2016 में 'माइक्रोमैक्स' के फाउंडर 'राहुल शर्मा' से शादी की थी। अपनी शादी में एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसका बॉर्डर मरून कलर का था। ज्वेलरी में असिन ने कुंदन और रूबी नेकलेस पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

6. पत्रलेखा पॉल

Patralekhaa Paul

पत्रलेखा पॉल ने साल 2022 में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव से शादी की थी। उन्होंने 'सब्यसाची मुखर्जी' के कलेक्शन से एक लाल रंग की साड़ी पहनी थी और इसके साथ एक दुपट्टा भी लिया था, जो बेहद खास था। पत्रलेखा ने अपने लुक को चोकर नेकपीस, झुमके, माथा पट्टी और मांग टीका के साथ पूरा किया था। 

7. शिबानी दांडेकर

Shibani Dandekar

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने साल 2022 में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। शिबानी ने 'हैंड एंब्रॉयडरी' वाला जोड़ा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह जोड़ा लाल रंग का था, जिसे क्रोसेट टॉप के संग फिटेड स्कर्ट स्टाइल में बनाया गया था। इस आउटफिट के साथ शिबानी ने लाल रंग का दुपट्टा भी सिर पर ओढ़ा हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए दुल्हन ने ओपन हेयर स्टाइल रखा था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। ज्वेलरी में शिबानी ने 'गोयनका इंडिया' के 'रूबी डैंगलर्स' इयरिंग्स को चुना था, जिसे 218 कैरेट सोने से तैयार किया गया था और इसमें 550 से अधिक व्हाइट डायमंड और रोज कट डायमंड जुड़े हुए थे। 

(यह भी पढ़ें : रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहिम तक, इन 10 भाई-बहनों की जोड़ी है सबसे हिट एंड फिट)

8. आयशा टाकिया 

Ayesha Takia

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फैंस को हिट फिल्में दी हैं और फिर अचानक ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में आयशा टाकिया का नाम भी शामिल है। 2009 में एक्ट्रेस ने फरहान आजमी से शादी की थी। आयशा अपनी शादी में किसी गुड़िया से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल रंग का लहंगा पहना था और डायमंड चोकर वॉटरफॉल पैटर्न वाले नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और स्लीक मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने पूरे आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड चूड़ियों के साथ पेयर किया था।

9. नेहा धूपिया

 Neha Dhupia

नेहा धूपिया ने साल 2018 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। अपनी शादी में उन्होंने काफी सिंपल लुक चुना था। एक्ट्रेस ने ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे 'सब्यासाची मुखर्जी' द्वारा डिजाइन किया गया था। उन्होंने ब्रॉड चोकर नेकपीस, मैचिंग झुमके, खूबसूरत मांग टीका और कलीरे के साथ अपने लुक को पूरा किया था। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने अपने लुक के साथ मिनिमल मेकओवर किया था।

Bollywood

यह वह सेलेब्रिटी दुल्हनें थीं, जिन्होंने दिखाया कि, कैसे शादी के लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा जा सकता है और बिना भारी लहंगे, लाउड मेकअप व हैवी गहनों के भी ब्राइडल ग्लो बिखेरा जा सकता है। वैसे, इनमें से किस एक्ट्रेस का लुक आपको सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.