मां बनना दुनिया का सबसे कठिन काम है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मां को अपने बच्चे की जरूरतों के लिए चौबीस घंटे तैयार रहना पड़ता है। पढ़ाई में उनकी मदद करने से लेकर हर दिन उनके आउटफिट की प्लानिंग करने और उनकी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने तक, एक मां की बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। फिर भी, वह कभी शिकायत नहीं करती। ऐसी ही एक बेहतर आदर्श मां के कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor)।
मीरा आए दिन अपने बच्चों से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी द्वारा बनाए गए केक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
दरअसल, मीरा राजपूत कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 अक्टूबर 2020 को अपनी बेटी मीशा के हाथों से बनाए गए केक की दो तस्वीरें शेयर कीं। इन दोनों फोटोज में हम चॉकलेटी केक को देख सकते हैं। इन दोनों तस्वीरों को देखकर ये कहा जा सकता है कि मीशा ने केक को बड़ी ही मेहनत और लगन के साथ बनाया है। साथ ही इसे बहुत खूबसूरत सजाया भी है। मीशा अपनी मां को केक बनाते हुए देखती रहती है जिससे आइडिया लेकर उन्होंने इस केक को बनाया है। इस बात की जानकारी मीरा ने कैप्शन के जरिए दी है। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान ने अपनी शादी पर पूछे सवाल, तो शो में आए ज्योतिषी ने की यह भविष्यवाणी)
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मिस्सी ने बेक किया, सजाया, क्लिक किया और खाया भी। मुझे लगता है कि वह मुझे बहुत उत्सुकता से देख रही थी और अब मुझे पहले से भी अधिक केयरफुल रहना होगा।' इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 1 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। (यह भी पढ़ें: अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब जिसे हर कपल को जानना चाहिए)
5 सितंबर 2020 को मीरा और शाहिद के बेटे जैन 2 साल के पूरे हुए थे और मम्मी मीरा ने अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी की सारी तैयारियां खुद कीं थीं। मीरा ने अपने राजकुमार के जन्मदिन के जश्न की कुछ झलकियां 29 सितंबर 2020 को दिखाई थी। उन्होंने पार्टी की सजावट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, 'एक और क्वारंटीन जन्मदिन।' मीरा ने ये भी बताया कि उनके बेटे जैन को गाड़ियों से खेलना बहुत पसंद है, ज़ैन 'वूमर-वूमर' के साथ कुछ भी करने के लिए जुनूनी है, और उनका सबसे पसंदीदा खिलौना 'जेसीबी डिगर' है।'
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में मीरा ने अपने लॉकडाउन के समय के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "दिन की शुरुआत मीशा के साथ उसके ऑनलाइन स्कूल अटेंड करने से होती है, या हम कुछ स्कूल का काम करते हैं। बाद में हमारे पास खेलने के लिए बहुत खाली समय होता है। शाहिद को बच्चों के साथ खेलने का मौका मिलता है, जैसे- उनके साथ फुटबॉल। वो मीशा को साइकिल चलाना सिखा रहे हैं और यहां तक कि जैन ट्राई साइकिल सीखने की कोशिश कर रहा है। हम बच्चों के साथ बोर्ड गेम भी खेलते हैं और बहुत सारी फिल्में देखते हैं। रात में एक बार बच्चे बिस्तर पर जाते हैं, तो शाहिद और मैं खुद के लिए समय निकालते हैं।" (ये भी पढ़ें: 5 महिलाओं से रिश्ते के बाद भी अकेले रह गए कमल हासन, काफी विवादित रही है इनकी लव लाइफ)
मीरा ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था कि, कैसे एक स्टार से शादी करने के बावजूद वो अपने परिवार को किसी अन्य सामान्य परिवार के रूप में मानती हैं। इस पर बात कहते हुए उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि किसी भी अन्य परिवार की तरह हमारा भी एक सामान्य परिवार है। मैं अपने परिवार को फिल्मी परिवार नहीं मानती। ये सिर्फ इतना है कि मेरे पति फिल्मों में काम करते हैं। ये उनका पेशा है, न कि कुछ ऐसा जो हमारे पूरे जीवन को बनाता है।"
फिलहाल, मीरा अपने बच्चों के साथ घर पर ही टाइम स्पेंड कर रही हैं, वहीं और शाहिद कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। तो आपको मीशा द्वारा बनाया गया केक कैसा लगा? हमें कमेंट्स के जरिये जरूर बताइये, साथ ही कोई सुझाव हो तो वो भी अवश्य दें।