मोहित मलिक को पत्नी अदिति ने गिफ्ट की 80 लाख की 'BMW' कार, एक्टर ने लॉन्ग ड्राइव का किया वादा

हाल ही में, टीवी एक्टर मोहित मलिक को उनकी पत्नी अदिति मलिक ने 79.9 लाख की 'BMW 6 सीरीज GT 630' कार गिफ्ट की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मोहित मलिक को पत्नी अदिति ने गिफ्ट की 80 लाख की 'BMW' कार, एक्टर ने लॉन्ग ड्राइव का किया वादा

मोहित मलिक (Mohit Malik) और उनकी पत्नी अदिति मलिक (Aditi Malik) का नाम टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल में शुमार है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में, मोहित मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर एक लग्जरी कार आई है, जिसकी कीमत 40 लाख से ऊपर है और यह गाड़ी मोहित को उनकी पत्नी अदिति मलिक ने गिफ्ट की है।

Mohit Malik

25 नवंबर 2022 को मोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें मोहित और उनकी पत्नी अदिति नजर आ रहे हैं और पीछे नई कार दिख रही है। 'BMW 6 सीरीज GT 630' कार अदिति ने मोहित को गिफ्ट की है। इसे रिसीव करने के लिए एक्टर्स अपने बेटे एकबीर के साथ गए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा, "मुझे गाड़ियां क्रेजी महसूस कराती हैं। अदिति इस गिफ्ट के लिए थैंक्यू। अब एक लॉन्ग ड्राइव तो बनती है।" 

Mohit Malik

Mohit Malik

Mohit Malik

बता दें कि मोहित और अदिति मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद अदिति मलिक मां बनी थीं और उन्होंने अपने बेटे एकबीर का स्वागत किया था। वहीं, कुछ महीनों से ऐसी खबरें हैं कि अदिति मलिक दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, उनकी ओर से इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

Mohit Malik

इससे पहले, अपने एक इंटरव्यू में अदिति ने अपने मदरहुड एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि बेटे के जन्म के बाद उनके पहले दो दिन कैसे गुजरे थे। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार मां बनने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mohit Malik

खैर, हम भी मोहित और अदिति को उनकी नई कार के लिए ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको पत्नी अदिति द्वारा मोहित को दिया गया ये गिफ्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.