Mouni Roy अपने लेटेस्ट लुक में दिखीं बिल्कुल अलग, नेटिजन ने पूछा- 'OMG उन्होंने क्या किया है?'

अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट अपीयरेंस से कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, क्योंकि वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही थीं। आइए आपको ​इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mouni Roy अपने लेटेस्ट लुक में दिखीं बिल्कुल अलग, नेटिजन ने पूछा- 'OMG उन्होंने क्या किया है?'

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने छोटे पर्दे के हिट शो 'नागिन' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की। मौनी बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से मीडिया में उनके चेहरे के फीचर्स को निखारने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा, शोबिज में एंट्री करने के बाद से कोई भी उनके फेस में आसानी से काफी अंतर देख सकता है।

नए लुक में पहचान में नहीं आ रही हैं मौनी रॉय

हाल ही में, मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। एक 'Reddit' यूजर ने अभिनेत्री के लेटेस्ट अपीयरेंस की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। हमेशा अपने लंबे बालों को फ्लॉन्ट करने वाली मौनी तस्वीर में बॉब हेयरस्टाइल में नजर आईं। हालांकि, यह उनके चेहरे की विशेषताएं थीं, जो बदली हुई लग रही थीं और मौनी लगभग पहचान में नहीं आ रही थीं। तस्वीर साझा करते हुए नेटिजन ने लिखा, "मौनी ने अपने चेहरे के साथ क्या किया? क्या यह सिर्फ मुझे दिख रहा है या उन्होंने वास्तव में अपना पूरा चेहरा बदल दिया?"

mouni

नेटिजंस ने सर्जरी से अपना चेहरा खराब करने के लिए की मौनी रॉय की आलोचना

जैसे ही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, कई नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह एक सामान्य बात है। एक बार जब ये लोग बूढ़े होने लगते हैं, तो प्लास्टिक उन्हें कैसे बर्बाद कर देता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सवाल यह है कि उन्होंने अपने चेहरे के साथ क्या नहीं किया। लोल।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "आइब्रो अजीब लग रही है और वह अब सारा अली खान की तरह दिखती हैं। ऐसा तब होता है जब आप हर किसी की तरह एक ही जगह पर प्लास्टिक सर्जरी करते हैं! यह एक कुकी कटर चीज बन जाती है और हर कोई एक जैसा दिखने लगता है।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

mouni

mouni

mouni

mouni

mouni

जब Mouni Roy ने पति Suraj Nambiar संग लव स्टोरी पर की बात, कहा- 'यह सामान्य लड़के-लड़की की कहानी..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पैपराजी के सामने फिसलने के बाद मौनी रॉय को कहा गया था 'प्लास्टिक' 

29 अक्टूबर 2022 को मौनी रॉय को पैपराजी ने स्पॉट किया था। आउटिंग के लिए अभिनेत्री ने एनिमल-प्रिंटेड ट्राउजर के साथ ब्लैक टॉप पहना था और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने बालों को खुला रखते हुए उन्होंने ब्लैक टोट बैग और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। एक वीडियो में वह बिल्डिंग में एंट्री करने से पहले पैप्स के लिए पोज देती देखी गईं। हालांकि, जैसे ही वह मुड़ीं और एक कदम उठाया वह लगभग लड़खड़ा गईं।

mouni

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया था। जहां कुछ ने दावा किया था कि वह कैमरे की ओर देखने में व्यस्त थीं, वहीं अन्य ने उन्हें सनग्लासेस पहनने के लिए ट्रोल किया था। इस बीच, नेटिजंस के एक वर्ग ने ट्रोलिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले लिया और उनकी प्लास्टिक बॉडी के लिए उनकी आलोचना की थी। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

mouni

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मौनी रॉय ने बताया था कि वह हमेशा अपने लुक को लेकर रही हैं काफी इनसिक्योर

एक बार मौनी रॉय ने अपनी शारीरिक बनावट को लेकर अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में खुलकर बात की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि वह बचपन से ही अपने लुक को लेकर बेहद असुरक्षित रही हैं और केवल उनके करीबी लोग ही इसके बारे में जानते हैं। हालांकि, मौनी ने कहा था कि उन्होंने अब ध्यान और आध्यात्मिक उपचार के माध्यम से अपनी असुरक्षाओं पर काबू पा लिया है और खुद को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है।

mauni

मौनी रॉय ने दिखाई अपने आलीशान घर की झलक, लिविंग रूम से किचन तक सब कुछ है बेहद खास,फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, मौनी रॉय के लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.