Mukesh Ambani ने फैमिली संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन, नन्हे Prithvi डैडी Akash के कंधे पर आए नजर

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ मुंबई ​के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mukesh Ambani ने फैमिली संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन, नन्हे Prithvi डैडी Akash के कंधे पर आए नजर

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा, उनका जमीन से जुड़ा स्वभाव अक्सर तब देखा जाता है, जब वे मंदिरों का दौरा करते हैं और विनम्रतापूर्वक सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद मांगते हैं। एक बार फिर मुकेश ने ये साबित कर दिया कि वह एक बेस्ट फैमिलीमैन हैं, क्योंकि उन्होंने अपने परिवार की कुशलता के लिए पोते पृथ्वी अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए।

मुकेश अंबानी बेटे आकाश बहू श्लोका और पोते पृथ्वी संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन

10 मई 2023 को मुकेश अंबानी को उनके बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ स्पॉट किया गया। चारों का परिवार एक साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने गया था। छोटे राजकुमार पृथ्वी को अपने पिता के कंधे पर सवार देखा गया और वह सबसे प्यारे लग रहे थे। दर्शन के लिए मुकेश व आकाश व्हाइट ड्रेस में ट्विन कर रहे थे और श्लोका को प्रिंटेड को-ऑर्डिन सेट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते देखा गया।

mukesh

mukesh

जब मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी और प्रेग्नेंट बहू श्लोका संग आए नजर

इससे पहले, 5 मई 2023 को अंबानी परिवार के फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी को अपनी बाहों में लिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो 4 मई 2023 को 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम 'द साउंड ऑफ़ म्यूज़िक' इवेंट का था। झलकियों में श्लोका काफी स्टनिंग लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने ऑलिव-ग्रीन स्केटर ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था।

mukesh

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन का स्पेशल केक

आकाश और श्लोका के बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए थे। इस मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई के 'Jio सेंटर' में उनके लिए एक भव्य विंटर वंडरलैंड-थीम वाले बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी। कुछ समय पहले, हमें पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पार्टी के केक की झलक मिली, जिसका डिज़ाइन फेमस 'मोशिनो' ब्रांड पर बेस्ड था।

prithvi

अंबानी के एक फैन पेज ने पृथ्वी के जन्मदिन के केक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें 'मोशिनो' के टेडी बियर के साथ एक ग्रैंड फोर-लेयर व्हाइट केक दिखाया गया था। इसके अलावा, इसे पेस्टल गेंदों, उपहारों, दूध की बोतलों और कई प्यारी चीजों से सजाया गया था।

जब मुकेश अंबानी ने प्रेग्नेंट बहू श्लोका संग पैपराजी के लिए दिया पोज

मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी के साथ एक खूबसूरत बंधन साझा करते हैं। इसकी झलक अक्सर उनके पब्लिक अपीयरेंस में देखने को मिलती है। मसलन, 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन मुकेश अपनी प्रेग्नेंट बहू श्लोका को भीड़ से बचाते नजर आए थे।

mukesh ambani

पैपराजी हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मुकेश को अपनी बहू का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज़ दिया था और आकाश को अपनी गर्भवती पत्नी श्लोका के ठीक बगल में खड़ा देखा गया था। हमने मुकेश को श्लोका के साथ खुलकर बातचीत करते हुए भी देखा और वह जोर-जोर से हंस रही थीं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें मुकेश अंबानी की मंदिर जर्नी की तस्वीरें काफी अच्छी लगीं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.