नकुल मेहता ने पत्नी जानकी को बताया 'सबसे बड़ी लत', वीडियो में नजर आई क्यूट केमिस्ट्री

फेमस टीवी एक्टर नकुल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी जानकी के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका ये प्यारा सा वीडियो।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

नकुल मेहता ने पत्नी जानकी को बताया 'सबसे बड़ी लत', वीडियो में नजर आई क्यूट केमिस्ट्री

टीवी के फेमस एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) अपनी पत्नी जानकी पारेख (Jankee Parekh) को बहुत प्यार करते हैं, जिसका सबूत वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके देते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने प्यार का इज़हार करते हुए अपनी पत्नी को खुद की 'सबसे बड़ी लत' बताते हुए एक प्यारा सा रील पोस्ट किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, नकुल अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकते। 

NAKUUL MEHTA

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर नकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा रील शेयर किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि, “मैं इनका आदी हूं, शाब्दिक या मेडिकल सेंस में नहीं, लेकिन मैं इनके बिना नहीं रह सकता।” इसे शेयर करते हुए नकुल ने कैप्शन में लिखा है, “यह वह हैं जानकी पारेख।” उनके वीडियो और कैप्शन से साफ है कि, नकुल अपनी पत्नी को अपनी सबसे बड़ी लत बता रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- नकुल मेहता की कार्बन कॉपी हैं बेटे सूफी, एक्टर के बचपन की फोटोज देख दोनों में फर्क कर पाना मुश्किल )

नकुल और उनकी पत्नी के इस क्यूट और प्यार भरे वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर रहे हैं। वैसे, ये पहली बार नहीं है, जब नकुल ने पब्लिकली अपने प्यार के बारे में बताया हो। इससे पहले भी वो कई बार अपनी पत्नी के लिए अपना प्यार जगजाहिर कर चुके हैं। कपल का ये वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर #Jankuul ट्रेंड करने लगा।

NAKUUL MEHTA

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के बर्थडे से 10 दिन पहले दिया प्यारा सरप्राइज, एक्टर ने लुटाया प्यार)

नकुल और जानकी की प्रेम कहानी की बात करें, तो ये किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। नकुल ने खुद कहा था कि, उन्होंने 18 साल की उम्र में जानकी को देखा था और वो तब से ही उन्हें प्यार करते हैं। नकुल और जानकी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खुले दिल से पसंद करते हैं। 

NAKUUL MEHTA

वर्क फ्रंट की बात करें, तो नकुल इन दिनों टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके अपोजिट दिशा परमार मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले ये दोनों 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में साथ दिखाई दिए थे। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 

NAKUUL MEHTA

(ये भी पढे़ं- मीरा राजपूत ने लेटेस्ट फोटो में बिखेरी अपनी खूबसूरत मुस्कान, पति शाहिद कपूर ने किया ये कमेंट)

वैसे, आपको नकुल और उनकी पत्नी जानकी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.