'नव्या' फेम Somya Seth एक्टिंग छोड़ अपने दूसरे पति व बेटे संग अमेरिका में जी रहीं नई लाइफ

'नव्या' फेम टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ अब एक्टिंग छोड़कर अपने दूसरे पति और बेटे के साथ अमेरिका में अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'नव्या' फेम Somya Seth एक्टिंग छोड़ अपने दूसरे पति व बेटे संग अमेरिका में जी रहीं नई लाइफ

टीवी शो 'नव्या..नई धड़कन नए सवाल' फेम सौम्या सेठ (Somya Seth) की पहली शादी काफी परेशानी भरी रही थी, जिसके बाद उन्होंने प्यार को दूसरा मौका दिया और शुभम चूहाड़िया संग दूसरी शादी की। सौम्या को पहली शादी से एक बेटे आयडेन का आशीर्वाद प्राप्त है और अब वह अपने दूसरे पति व बेटे के साथ अमेरिका में अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ जी रही हैं।   

सौम्या सेठ की शुभम चूहाड़िया संग शादी

पहली शादी के टूटने के बाद सौम्या ने 22 जून 2023 को शुभम चूहाड़िया संग दूसरी शादी की। यह दोनों के लिए एक प्राइवेट वेडिंग थी, जो काफी सिंपल तरीके से की गई थी।  सौम्या ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी खुशी में शामिल किया था। 

somya seth

सौम्या की शुभम संग मुलाकात

सौम्या सेठ पिछले पांच साल से अमेरिका में रह रही हैं और 2021 में वह अपने बेटे के साथ एक बड़ी जगह ढूंढ रही थीं, क्योंकि वह बड़ा हो रहा है। शुभम, जो एक वास्तुकार हैं, वो उनकी लाइफ में प्यार बनकर आए। 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए सौम्या ने कहा था, “घर के सदस्यों से फिर हम दोस्त बन गए और लॉकडाउन के समय के दौरान हम करीब आए थे। तब से हमने एक साथ रहने का फैसला किया। वह मेरे लिए 'द वन' हैं और यह कोई एक दिन का एहसास नहीं है, बल्कि यह मेरा हमेशा का एहसास है।''

एक पिता के रूप में शुभम

सौम्या से शादी के बाद शुभम उनके बेटे आयडेन के पिता की सभी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी काफी मजबूत है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 'फादर्स डे' पर शुभम को शुभकामनाएं देते हुए सौम्या ने उनकी और अपने बेटे की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की थी, जिनके साथ उन्होंने लिखा था, “हर दिन हम आपके लिए बहुत आभारी हैं!! दिन-ब-दिन आपके प्रति हमारा सम्मान और प्यार बढ़ता ही जा रहा है!! आप इस परिवार के लिए प्रतिदिन जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद। आयडेन और उसकी ज़रूरतों को हमेशा पहले स्थान पर रखने के लिए धन्यवाद। हमेशा हमारे लिए मौजूद रहने के लिए धन्यवाद। हमारे जीवन में आदर्श बनने के लिए धन्यवाद। हम आपको हर दिन प्यार करते हैं और आपके साथ हर दिन जश्न होता है।''

somya seth

वर्जीनिया में सौम्या का रियल एस्टेट एजेंट बनना

सौम्या ने काफी पहले ही टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ दी थी और अप्रैल 2021 में रियल एस्टेट एजेंट बनने की घोषणा की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ''मैं वाणिज्य के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आती हूं। अप्रैल 2021 में मैंने एक सोलो एजेंट के रूप में काम करना शुरू किया और मुझे इसमें हर चीज पसंद आई। मैंने इसका आनंद लिया, लेकिन एकमात्र चीज जो गायब थी वह मेरे सहकर्मी थे।''

सौम्या सेठ की पहली शादी

बता दें कि सौम्या सेठ ने पहले एक्टर अरुण कपूर के साथ शादी की थी। 2017 में शादी के बंधन में बंधे सौम्या और अरुण यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे। उसी साल उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया था। हालांकि, जल्द ही उनका रिश्ता खराब हो गया था। सौम्या ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बाद में 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था। 

somya seth

सौम्या के एक्टिंग करियर की बात करें, तो उन्हें 'नव्या' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार साल 2016 में 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में देखा गया था।

फिलहाल, अब सौम्या अपनी दूसरी शादी में बेहद खुश हैं। तो उनकी इस जर्नी पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.