बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा कर रही हैं सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट! रिपोर्ट्स कर रहीं इशारा  

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा कर रही हैं सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट! रिपोर्ट्स कर रहीं इशारा  

स्टार किड्स मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरते हैं और कई बार वह अपने स्टार माता-पिता से भी आगे निकल जाते हैं। चूंकि वे संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनके निजी जीवन पर लगातार मीडिया की नजर होती है और उनके फैंस उनके बारे में हर एक डीटेल्स जानना चाहते हैं। स्टार किड्स चाहे जितना भी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की कोशिश करें, गॉसिप करने वाले लोग उनकी लाइफ की डीटेल्स जानने के लिए अपना रास्ता खोज ही लेते हैं। यहां तक मीडिया भी उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों से घेर लेती है। और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ऐसी ही एक स्टार किड हैं, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं।

navya naveli nanda

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने ‘फोर्डम यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएशन किया है। उनकी एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान संग रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। मीजान और नव्या के रिलेशनशिप के रूमर्स तब मीडिया में चक्कर लगाने लगे थे, जब दोनों को एक साथ मूवी डेट पर साल 2017 में देखा गया था। इतना ही नहीं, मीजान नव्या के साथ कई मौकों पर नजर आए और इस दौरान वो अपना चेहरा पैपराजी से छुपाते हुए दिखाई दिए थे।

(ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन के बर्थडे पर BF रोहमन ने शेयर की रोमांटिक फोटो, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल)

navya naveli nanda

हालांकि, अब नव्या की लव लाइफ के बारे में हमें एक बड़ा अपडेट मिला है। ‘पीपिंग मून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गली बॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा टाउन के लेटेस्ट लव बर्ड्स हैं। जब से दोनों के रिलेशनशिप के रूमर्स मीडिया में चक्कर लगाने लगे हैं, तब से उनके फैंस पागल हो गए हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

navya nanda and sidhant chaturvedi

जब फिल्म ‘गली बॉय’ रिलीज हुई थी, तब सिद्धांत द्वारा निभाए गए ‘MC शेर’ के कैरेक्टर को एक अलग फैन बेस मिला था। एक्टर जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं, वो कई लड़कियों का क्रश बन गए थे। साल 2019 में ‘बॉलीवुड लाइफ’ को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया था कि, वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया था, उनके इस खुलासे ने कई लड़कियों के दिल तोड़ कर रख दिए थे। जब इंटरव्यूअर ने एक्टर से उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा था, तो उन्होंने कहा था, “हां मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में हूं। वो इंडस्ट्री से हैं, लेकिन एक्ट्रेस नहीं हैं।”

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखीं साक्षी धोनी, पति MS धोनी और दोस्तों संग बर्थडे मनाती आईं नजर)

siddhant chaturvedi

अगर इन बिन्दुओं को मिलाया जाए, तो सिद्धांत शायद नव्या नवेली नंदा के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि, नव्या ने कभी भी मीडिया में अपनी डेटिंग लाइफ या रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलासा नहीं किया है। श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा की मीजान से रिलेशनशिप की अफवाहें मीडिया में थीं। लेकिन ‘मुंबई मिरर’ को दिए एक इंटरव्यू में मीजान ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था, “हम सेम फ्रेंड्स सर्कल से हैं, वो मेरी बहन की बेस्टी हैं और एक अच्छी दोस्त हैं। मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं।”

navya naveli nanda and meezaan jaffrey

मीजान ने आगे कहा था, “हम न्यूयॉर्क में एक साथ पढ़ाई करते थे और जो फोटोग्राफ वायरल हुई उसमें बताया गया कि, हम मूवी के लिए जा रहे हैं। मैंने अपना फेस इसलिए छुपाया, क्योंकि उस दौरान मैं सोशल मीडिया का एक्सपोजर नहीं चाहता था। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के लिए खबरों में नहीं रहना चाहता। मैं मौजूदा समय में सिंगल हूं और सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहा हूं।"

(ये भी पढ़ें: एवलिन शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, लाडली संग तस्वीर शेयर करते हुए बताया अपनी नन्ही परी का नाम)

meezan jaffrey

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो नव्या नवेली नंदा ने ‘आरा हेल्थ’ के नाम से एक हेल्थ केयर पोर्टल साल 2020 में लॉन्च किया था।

navya naveli nanda

फिलहाल, नव्या और सिद्धांत के रिश्ते की अफवाह सच है या झूठ, ये तो वक्त ही बताएगा। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.