Navya Nanda रूमर्ड BF Siddhant Chaturvedi संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, मां Shweta भी दिखीं साथ

हाल ही में, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा के साथ स्पॉट किया गया, जहां नव्या की मां श्वेता बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Navya Nanda रूमर्ड BF Siddhant Chaturvedi संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, मां Shweta भी दिखीं साथ

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) पिछले काफी समय से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जो उनके रिश्ते की अफवाहों की आग में घी डालने का काम करता है। इस बीच, एक बार फिर रूमर्ड लवबर्ड्स को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

रूमर्ड BF सिद्धांत संग दिखीं नव्या नवेली नंदा

हाल ही में, नव्या व सिद्धांत को निर्देशक शकुन बत्रा और नव्या की मां श्वेता बच्चन के साथ डिनर डेट के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया था। वीडियो में, श्वेता बच्चन सबसे पहले इवेंट वेन्यू से बाहर निकलती हुई दिखाई दीं, जो अपनी दोस्त के साथ बातचीत करती हुई नजर आईं। उनके बाद नव्या नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी और शकुन बत्रा को देखा गया। बाहर निकलते समय नव्या और सिद्धांत को बातचीत करते देखा जा सकता है। 

NAVYA

NAVYA

NAVYA

NAVYA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, सिद्धांत बीच में ही रुक जाते हैं, जबकि नव्या और बत्रा चलते रहते हैं। इसके बाद सिद्धांत भी नव्या और बत्रा के साथ एक ही कार में निकल जाते हैं। इस नाइट आउट के दौरान नव्या नंदा स्लिट वाली नेवी ब्लू मिडी ड्रेस, ओपन हेयरस्टाइल और एक हैंडबैग में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि सिद्धांत ऑल-ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

जब मूवी डेट पर दिखे थे सिद्धांत और नव्या

इससे पहले, 14 जून 2023 को नव्या और सिद्धांत को एक मल्टीप्लेक्स के बाहर स्पॉट किया गया था। रूमर्ड लवबर्ड्स अपनी मूवी डेट को लो प्रोफाइल रखना चाहते थे। ऐसे में दोनों ने अपने चेहरे मास्क से छिपाए हुए थे। हालांकि, फिर भी वे मीडिया की नजरों में आने से खुद को बचा नहीं पाए थे। अपनी मूवी डेट के लिए नव्या ने कैजुअल लुक चुना था। वहीं, सिद्धांत क्रिस्प व्हाइट शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

NAVYA

जब पैपराजी ने सिद्धांत को नव्या का नाम लेकर चिढ़ाया

साल 2022 में जब सिद्धांत फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे, तब नव्या भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। ऐसे में पैपराजी ने सिद्धांत को नव्या के नाम से चिढ़ाया था। सामने आए एक वीडियो में सिद्धांत को दिवाली पार्टी में धमाकेदार एंट्री करते हुए देखा गया था। हालांकि, पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा था, "नव्या जी आ रही हैं।" यह सुनकर सिद्धांत की मिलियन-डॉलर की मुस्कान ने उनके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बयां किया था। यह सुनकर उन्होंने अपने हाथ जोड़ लिए थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

SIDHANT

बता दें कि उनके कथित रोमांस की फुसफुसाहट तब फैलने लगी थी, जब वे एक-दूसरे के ऑनलाइन पोस्ट पर दोस्ताना मजाक करने लगे थे। उन्होंने कई सोशल पार्टीज में शामिल होकर इन अफवाहों को हवा दी थी।

जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या नवेली नंदा के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'काश यह सच होता', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, सिद्धार्थ और नव्या की लेटेस्ट अपीयरेंस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.