ईशा अंबानी-आनंद से नयनतारा-विग्नेश तक, ये सेलेब कपल्स हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता

यहां हम आपको यहां उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। इस लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

ईशा अंबानी-आनंद से नयनतारा-विग्नेश तक, ये सेलेब कपल्स हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता

पैरेंट्स बनकर कोई भी व्यक्ति अधिक जिम्मेदार हो जाता है। आमतौर पर अपनी लाइफ में सेटल हो जाने के बाद लोग पैरेंट्स बनने पर विचार करते हैं। आज के समय में सिर्फ कपल्स ही नहीं, बल्कि सिंगल लोग भी सेरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन रहे हैं। इस क्रम में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है, लेकिन जब आप एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हों और जुड़वा बच्चे के पैरेंट्स बन जाएं, तो यकीनन आपकी खुशी दोगुना हो जाती है।

प्रीती

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स और बिजनेसमैन हैं, जिनके घर में खुशियों ने दोगुना होकर दस्तक दी है। वो कहते हैं ना कि भगवान जब देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ इन सेलेब्स के साथ भी हुआ। जी हां, यह सेलेब्स जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने और आज यह अपने बच्चों के साथ अपनी लाइफ को हैप्पी तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने घर में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।

संजय

1. ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने अपने जीवन के प्यार आनंद पीरामल से 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 19 नवंबर 2022 को कपल ने अपने जीवन में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। कपल ने अपने बच्चों का नाम आदिया और कृष्णा आनंद पीरामल रखा है।

Isha Ambani and Anand Piramal

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के नाम पर ज्योतिष और अंकशास्त्र की क्या है राय? जानने के लिए यहां क्लिक करें

2. नयनतारा-विग्नेश शिवन

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ 9 जून 2022 को शादी की थी। दोनों की शादी बेहद भव्य तरीके से हुई थी, जिसमें साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की थी। शादी के बाद 9 अक्टूबर 2022 को कपल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने अप्पा-अम्मा बनने की जानकारी दी थी। कपल ने अपने जीवन में जुड़वा बेटों, उइर और उलगम का स्वागत किया था। 

Nayanthara and Vignesh Shivan

3. करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। करणवीर और टीजे साल 2006 में शादी के बंधन में बंध गए थे और 19 अक्टूबर 2016 को लवबर्ड्स ने अपनी जुड़वा बेटियों, बेला और वियना का स्वागत किया था। 

Karanvir Bohra and Teejay Sandhu

4. प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने डिंपल और चुलबुले स्वभाव से लाखों लोगों को अपनी दीवाना बनाया है। हालांकि, लाखों दिलों को तोड़ते हुए प्रीति ने 29 फरवरी 2016 को अपने प्यार जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। इसके बाद, 11 नवंबर 2021 को प्रीति और उनके पति जीन ने सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों, एक लड़का और एक लड़की का स्वागत किया था, जिनका नाम कपल ने जय और जिया रखा है।

Preity Zinta and Gene Goodenough

5. संजय दत्त-मान्यता दत्त

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने फरवरी 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी। इसके बाद, 10 अक्टूबर 2010 को कपल ने अपने जीवन में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था, जिनका नाम इन्होंने इकरा और शहरान रखा है। बता दें कि संजय दत्त ने अपनी लाइफ में तीन बार शादियां की हैं। पहली शादी से उनकी एक बेटी है।

Sanjay Dutt and Manayata Dutt

6. सनी लियोन-डेनियल वेबर

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन तीन खूबसूरत बच्चों की प्यारी मां भी हैं। साल 2017 में सनी और उनके पति डेनियल ने निशा नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए से अपने जुड़वा बेटों, आशेर और नोह का स्वागत किया था। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की प्यारी झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

Sanjay Dutt and Manayata Dutt

7. कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह

लोकप्रिय कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी अभिनेत्री पत्नी कश्मीरा शाह शादी के बाद अपनी खुशहाल जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, उनका जीवन और भी सुंदर तब हो गया, जब उन्होंने अपने जीवन में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बता दें कि कृष्णा और कश्मीरा ने सरोगेसी के माध्यम से 3 जून 2017 को जुड़वा बेटों, कृषांग और रेयान का वेलकम किया था।

Krushna Abhishek and Kashmera Shah

8. लीजा रे-जेसन देहनी

अभिनेत्री और मॉडल लीजा रे ने अपने जीवन के प्यार जेसन देहनी से साल 2012 में शादी की थी और 22 जून 2018 को सरोगेसी के माध्यम से दो जुड़वा बेटों का स्वागत किया था, जिनका नाम कपल ने सूफी और सोलेल रखा है। 

lisa

खैर, जुड़वा हो या सिंगल बेबी, हर मां-बाप अपने बच्चों को खुद से ज्यादा प्यार करते हैं। फिलहाल, इनमें से किस सेलेब जोड़े के जुड़वा बच्चे आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.