Pankhuri Awasthy ने जन्‍माष्‍टमी पर अपने जुड़वा बच्चों के यूनिक नामों का किया खुलासा, बताया अर्थ

नई मां पंखुड़ी अवस्थी ने जन्माष्टमी के शुभ दिन पर अपने जुड़वा बच्चों के यूनिक नामों का खुलासा किया है और इसका अर्थ भी बताया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pankhuri Awasthy ने जन्‍माष्‍टमी पर अपने जुड़वा बच्चों के यूनिक नामों का किया खुलासा, बताया अर्थ

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) और गौतम रोडे (Gautam Rode) पर्सनल फ्रंट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जब से उन्होंने अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरू की है, तब से वे सातवें आसमान पर हैं। इसके अलावा, दोनों अपनी पैरेंटिंग ड्यूटी को पूरा करने में व्यस्त हैं।

बता दें कि पंखुड़ी व गौतम साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 25 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। हाल ही में, प्यारे माता-पिता ने अपने बच्चों के लिए एक पारंपरिक नामकरण समारोह की मेजबानी की और अब लविंग मॉम ने अपने छोटे मुंचकिन्स के यूनिक नामों का खुलासा किया है। 

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोडे ने अपने जुड़वा बच्चों के यूनिक नामों का किया खुलासा

7 सितंबर 2023 को पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण समारोह का एक प्यारा वीडियो शेयर किया। वीडियो में पूरे अवस्थी और रोडे परिवार को हारमोनियम की धुन पर जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, हमें लविंग एंड केयरिंग पैरेंट्स गौतम और पंखुड़ी की भी एक झलक मिली, जो अपने बच्चों को गोद में लिए हुए अपने परिवार के साथ इस पल को एंजॉय कर रहे थे। इसके अलावा, लवबर्ड्स को अपनी-अपनी मांओं के साथ पूजा करते देखा गया।

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

वीडियो में गौतम और पंखुड़ी को यूनिक तरीके से अपने बच्चों के नाम का खुलासा करते हुए देखा गया। लवबर्ड्स को येलो, व्हाइट और पिंक गुब्बारों से सजी दीवार के सामने खड़े देखा जा सकता है। दीवार पर एक येलो बोर्ड भी लगा है, जिस पर लिखा है, "नामकरण संस्कार।" बाद में गौतम और पंखुड़ी ने गुब्बारे फोड़े और अपने जुड़वा बच्चों के नाम बताए। ये पूरा सीन काफी ड्रीमी लग रहा था।

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पंखुड़ी-गौतम ने बताया अपने बच्चों के नाम का अर्थ और महत्व

गौतम और पंखुड़ी ने जन्माष्टमी के शुभ दिन पर अपने बच्चों के नाम का खुलासा करते हुए एक लंबा नोट लिखा। अपने नोट में पैरेंट्स ने भगवान के प्रति अपनी खुशी व कृतज्ञता व्यक्त की और साझा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'राध्या रोडे' और अपने बेटे का नाम 'रादित्य रोडे' रखा है। उनके यूनिक नाम के पीछे के महत्व का बताते हुए गौतम और पंखुड़ी ने कहा कि 'राध्या' का अर्थ है, वह जो पूजा के योग्य है और यह 'राधा जी' का एक प्यारा नाम भी है। 

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

उनके नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "राध्या, वह जो पूजा के योग्य है। यह राधा जी का एक प्यारा नाम भी है, जो हिंदू धर्म में प्रेम, कोमलता, करुणा और भक्ति की देवी के रूप में पूजनीय हैं। वह महालक्ष्मी का अवतार हैं और मूलप्रकृति भी हैं। सर्वोच्च देवी, आध्यात्मिक प्रेम और कृष्ण के स्त्री समकक्ष और आंतरिक शक्ति का अवतार। संस्कृत में उनके नाम का अर्थ समृद्धि, सफलता, पूर्णता है। वे कहते हैं.. भगवान कृष्ण दुनिया को मंत्रमुग्ध करते हैं, लेकिन राध्या उन्हें भी मंत्रमुग्ध कर देती हैं!"

इसके अलावा, अपने नोट में गौतम-पंखुड़ी ने अपने बेटे 'रादित्य' के नाम का अर्थ और महत्व बताया। उन्होंने अपने नोट में आगे लिखा, "रादित्य का अर्थ है सूर्य। 'रा' प्राचीन मिस्र के सूर्य देवता हैं। प्राचीन मिस्र के धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक 'रा' ने निर्मित दुनिया के सभी हिस्सों आकाश, पृथ्वी और पाताल पर शासन किया। 'रा' का संस्कृत में अर्थ है अग्नि और शक्ति। हिंदू कैलेंडर में सूर्य या रवि को रविवार का आधार माना जाता है।"

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

जब Pankhuri Awasthy ने जुड़वा बच्चों को स्तनपान कराने की चुनौतियों पर की थी बात, मिथक पर भी दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नामकरण समारोह के लिए पंखुड़ी ने व्हाइट कलर का सलवार-सूट चुना था, जिसमें गोल्डन ज़री का काम हुआ था। उन्होंने अपने लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस, इयररिंग्स और डेवी मेकअप के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, गौतम बेसिक स्ट्राइप्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया था।

Pankhuri Awasthy, Gautam Rode

फिलहाल, हमें गौतम और पंखुड़ी के जुड़वा बच्चों का नाम काफी अच्छा लगा। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.