Pankhuri Awasthy ने धोती-कुर्ता और लहंगा पहनाकर जुड़वा बच्चों के साथ मनाई पहली महाअष्टमी

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपने जुड़वा बच्चों राध्या और रादित्य के साथ अपनी पहली महाअष्टमी मनाई। हालांकि, यह उनके बच्चों का एथनिक आउटफिट था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pankhuri Awasthy ने धोती-कुर्ता और लहंगा पहनाकर जुड़वा बच्चों के साथ मनाई पहली महाअष्टमी

स्टार कपल पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) और गौतम रोडे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर जी रहे हैं। 25 जुलाई 2023 को अपने जुड़वा बच्चों राध्या और रादित्य का स्वागत करने के बाद से कपल सातवें आसमान पर है। दोनों अपनी पैरेंटिंग ड्यूटी को पूरा करने में व्यस्त हैं। अब जब प्यारी मां ने अपने छोटे बच्चों के साथ अपनी पहली महाअष्टमी मनाई, तो उन्होंने अपने बच्चों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसने हमारे दिलों को पिघला दिया।

पंखुड़ी अवस्थी ने अपने जुड़वा बच्चों को पहनाया एथनिक आउटफिट

22 अक्टूबर 2023 को महाअष्टमी के मौके पर पंखुड़ी अवस्थी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जुड़वा बच्चों राध्या और रादित्य की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। इसमें दोनों को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। पंखुड़ी ने अपने बेटे को एक व्हाइट कलर का कुर्ता पहनाया था, जिसमें ट्राएंगल शेप का प्रिंट था और इसे लाइट ग्रीन कलर की धोती के साथ जोड़ा था।

Pankhuri Awasthy

दूसरी ओर, उनकी बेटी राध्या ग्रीन कलर के प्रिंटेड पेप्लम टॉप के साथ गोटा पट्टी वर्क वाले पिंक कलर के बंधनी-प्रिंटेड लहंगे में प्यारी लग रही थीं। हालांकि, पंखुड़ी ने अपने बच्चों के चेहरे का खुलासा नहीं किया, लेकिन दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी छोटी कंजक।"

जब Pankhuri Awasthy ने जुड़वा बच्चों को स्तनपान कराने की चुनौतियों पर की थी बात, मिथक पर भी दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पंखुड़ी और गौतम ने मनाया अपने जुड़वा बच्चों का सेकेंड मंथ बर्थडे

25 सितंबर 2023 को पंखुड़ी ने अपने इंस्टा हैंडल पर जुड़वा बच्चों के दूसरे महीने के जन्मदिन समारोह की झलक साझा की थी। वीडियो में हमें जुड़वा बच्चों राध्या और रादित्य के डुअल टोन वाले बर्थडे केक की एक झलक मिली थी, जो इटेबल सिल्वर क्रिस्टल, गोल्डन हार्ट केक टॉपर्स और बॉल्स से सजाया गया था। केक में 'राध्या व रादित्य ने 2 महीने पूरे कर लिए' लिखा था और एक टेडी बियर व एक यूनिकॉर्न कैरिकेचर भी दिखाया था।

Pankhuri Awasthy

जब पंखुड़ी और गौतम ने बताया अपने जुड़वा बच्चों का नाम 

7 सितंबर 2023 को पंखुड़ी और गौतम ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम की घोषणा की थी। लवबर्ड्स ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर नामकरण समारोह का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में पंखुड़ी और गौतम को पूजा करते देखा जा सकता है।

Pankhuri Awasthy

इसके अलावा, उन्होंने बेहद प्यारे तरीके से अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया था। गौतम और पंखुड़ी को गुब्बारों से सजी एक दीवार और एक येलो बोर्ड के सामने खड़े देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है, "नामकरण संस्कार"। बाद में गौतम और पंखुड़ी ने गुब्बारे फोड़े और अपने जुड़वा बच्चों के नाम बताए थे। नाम का अर्थ जानने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने की थी अपने बच्चों के आगमन की घोषणा

26 जुलाई 2023 को पंखुड़ी ने अपने जुड़वा बच्चों के आगमन की खबर की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा नोट साझा किया था और खुलासा किया था कि उन्हें और उनके पति गौतम रोडे को 25 जुलाई 2023 को एक बेटे व बेटी का आशीर्वाद मिला है। अपने पिक्चर नोट में पंखुड़ी और गौतम ने अपने बच्चों के स्वागत पर खुशी व्यक्त की थी। 

Pankhuri Awasthy

फिलहाल, हमें पंखुड़ी के जुड़वा बच्चों का ट्रेडिशनल लुक बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.