नीरू बाजवा की बहन व एक्ट्रेस रुबीना बाजवा 26 अक्टूबर को मंगेतर गुरबख्श सिंह संग करेंगी शादी

एक्ट्रेस रुबीना बाजवा जल्द ही अपने मंगेतर गुरबख्श सिंह चहल के साथ शादी करने को तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीरू बाजवा की बहन व एक्ट्रेस रुबीना बाजवा 26 अक्टूबर को मंगेतर गुरबख्श सिंह संग करेंगी शादी

बाजवा फैमिली से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस रुबीना बाजवा (Rubina Bajwa) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, 'तेरी मेरी गल बन गई' फेम अभिनेत्री रुबीना बाजवा 26 अक्टूबर 2022 को अपने मंगेतर गुरबख्श सिंह चहल के साथ शादी करने को पूरी तरह तैयार हैं। इसी तारीख को उनकी सगाई की पहली सालगिरह भी है। इसी साल जून में रुबीना ने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तारीख की घोषणा की थी।

rubina bajwa

(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन दिवाली बैश में अपने लुक को लेकर हुए ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'यह दादाजी कौन हैं?')

रुबीना बाजवा की बड़ी बहन नीरू बाजवा भी अपनी छोटी बहन की शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह घोषणा की कि वह रुबीना बाजवा की शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं रुबीना बाजवा की शादी के लिए तैयार हूं, मेरी त्वचा दमक रही है।" 

rubina bajwa

रुबीना को भी गहनों की खरीदारी करते हुए देखा गया और होने वाली दुल्हन को दुकान में देखे गए हर गहने से प्यार था।

rubina bajwa

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश की ऐश-अभिषेक, विक्की-कैट ने बढ़ाई रौनक, आदित्य-अनन्या ने खींचा ध्यान)

लगभग 3 हफ्ते पहले, रुबीना बाजवा ने अपने सभी प्यारे दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी मनाई थी। उसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं, जिनमें वह खूब मस्ती करती दिखी थीं।

rubina bajwa

rubina bajwa

रुबीना बाजवा और गुरबख्श सिंह चहल सालों से प्यार में हैं। 2019 में 'ईटाइम्स' के साथ एक बातचीत में रुबीना बाजवा ने गुरबख्श सिंह चहल के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया था। जब उन्होंने अपने उनके बारे में बात की थी, तो वह शरमा गई थीं। इसके बाद अक्टूबर 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं।  

rubina bajwa

(ये भी पढ़ें : सोनम कपूर आहूजा ने मनाया बेटे वायु का सेकेंड मंथ बर्थडे, कट किया शेर-थीम वाला केक)

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.