नीरू बाजवा की बहन रुबीना ने गुरबख्श सिंह चहल संग रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

पंजाबी एक्ट्रेस रुबीना बाजवा ने गुरबख्श सिंह चहल संग शादी कर ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की बहन रुबीना बाजवा ने गुरबख्श

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

नीरू बाजवा की बहन रुबीना ने गुरबख्श सिंह चहल संग रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी एक परफेक्ट फेयरीटेल वेडिंग जैसी हो और जिस दिन उसका यह सपना हकीकत में बदलता है, वह दिन उस लड़की का सबसे यादगार दिन बन जाता है। रुबीना बाजवा (Rubina Bajwa) भी इस समय अपने इसी पल को जी रही हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने मेक्सिको में अपने जीवन के प्यार गुरबख्श सिंह चहल संग शादी कर ली है, जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। 

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

(ये भी पढ़ें : 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों का किया खंडन, कहा- 'कर रही हूं प्लानिंग')

26 अक्टूबर 2022 को गुरबख्श सिंह चहल के साथ शादी के बंधन में बंधीं पंजाबी एक्ट्रेस रुबीना बाजवा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल, 27 अक्टूबर 2022 को गुरबख्श सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी दुल्हन रुबीना के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रुबीना रेड कलर के शरारा सूट और हाथों में चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, गुरबख्श ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी और उस पर रेड कलर का दोशाला लिया हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। 

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

वहीं, रुबीना की बहन व एक्ट्रेस नीरू ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी प्यारी बहन रुबीना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही, नीरू बाजवा ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह दूल्हे गुरबख्श को उनके बड़े दिन के लिए तैयार होने में मदद करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे भाई। हमें आप पर गर्व है। खूबसूरत दिन...वास्तव में ऐसा लगता है कि हम वास्तव में एक परिवार हैं।"

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि रुबीना बाजवा और गुरबख्श चहल सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने साल 2019 में 'ईटाइम्स' से एक खास बातचीत में अपने रिश्ते को कबूल किया था। उन्होंने बताया था, "मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूंगी। मैंने ट्विटर पर 'निक जोनस और प्रियंका' के बारे में एक लेख पढ़ा। मुझे याद है जब से गुरबख्श मेरा क्रश रहे हैं। इसलिए मैंने अपने दिल की सुनी और उन्हें मैसेज किया और हमने 2 महीने तक बात की। वह किसी काम के लिए भारत आए थे, जिस कारण हम मिले थे और हमारे प्यार की शुरुआत हुई।''

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

रुबीना बाजवा भी अपनी बहन नीरू की तरह एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तेरी मेरी गल बन गई' में देखा गया था। वह इस फिल्म में गायक अखिल के साथ नजर आई थीं। वहीं, उनकी बहन नीरू बाजवा जानी मानी पॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Rubina Bajwa and Gurbaksh Chahal

खैर, हम भी रुबीना और गुरबख्श को उनकी शादी की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको रुबीना की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.