मौसी रुबीना बाजवा की शादी के लिए सुपर एक्साइटेड हैं नीरू बाजवा की बेटियां, एक्ट्रेस ने बताई फीलिंग्स

हाल ही में, एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपनी बहन की शादी के लिए अपनी तीनों बेटियों के एक्साइटमेंट के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौसी रुबीना बाजवा की शादी के लिए सुपर एक्साइटेड हैं नीरू बाजवा की बेटियां, एक्ट्रेस ने बताई फीलिंग्स

पंजाबी अभिनेत्री रुबीना बाजवा (Rubina Bajwa) 'तेरी मेरी गल बन गई', 'मुंडा ही चाहिदा', 'सरगी' जैसी फिल्मों के लिए फेमस हैं। रुबीना 26 अक्टूबर 2022 को अपने मंगेतर गुरबख्श सिंह चहल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। आज यानी 22 अक्टूबर की रात उनकी पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी है और पूरा बाजवा व चहल परिवार उनकी आगामी शादी के लिए बहुत खुश है। 

rubina

रुबीना बाजवा की भांजी और नीरू बाजवा की बेटियां अनन्या, आलिया और अकीरा भी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 'ईटाइम्स' से विशेष रूप से बात करते हुए नीरू बाजवा ने कहा, “तीनों बच्चे चांद के ऊपर हैं और वह सभी से ज्यादा उत्साहित हैं।"

rubina

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे शादी के बाद पहली दिवाली के लिए हैं काफी एक्साइटेड, शेयर की तैयारियों की झलक)

इसके अलावा, नीरू खुद सालों से इस दिन का सपना देख रही थीं। हर दूसरी बड़ी बहन की तरह वह भी इस बात से भी खुश हैं कि उनकी छोटी बहन की आखिरकार शादी हो रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह होने वाले पति और पत्नी को कुछ सलाह देना चाहेंगी, तो अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं ईमानदारी से कोई सलाह नहीं देती। वे दोनों बहुत बुद्धिमान हैं। सबका रिश्ता अलग होता है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और उनकी खुशी की कामना करती हूं।" 

rubina bajwa

रुबीना बाजवा और गुरबख्श सिंह चहल सालों से प्यार में हैं। 2019 में 'ईटाइम्स' के साथ एक बातचीत में रुबीना बाजवा ने गुरबख्श सिंह चहल के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया था। इसके बाद अक्टूबर 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं।  

rubina bajwa

(ये भी पढ़ें- जब नेहा धूपिया ने वजन बढ़ने की परवाह करना कर दिया था बंद, स्तनपान की घटना का किया खुलासा)

लगभग 3 हफ्ते पहले, रुबीना बाजवा ने अपने सभी प्यारे दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी मनाई थी। उसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं, जिनमें वह खूब मस्ती करती दिखी थीं।

rubina bajwa

rubina bajwa

फिलहाल, हमें रुबीना बाजवा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.