नीतू कपूर ने कन्फर्म की रणबीर-आलिया की शादी की तारीख, ननद रिद्धिमा ने 'भाभी' को कहा- 'क्यूट'

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आखिरकार अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी की तारीख की पुष्टि कर दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर ने कन्फर्म की रणबीर-आलिया की शादी की तारीख, ननद रिद्धिमा ने 'भाभी' को कहा- 'क्यूट'

कपूर और भट्ट परिवार अपने बच्चों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) व आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सबसे बड़ी शादी की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों के घरों को खूबसूरती से सजाया गया है और सबसे खूबसूरत जोड़े की शादी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। शादी समारोह की एक झलक पाने के लिए रणबीर-आलिया के लाखों प्रशंसक और मीडिया उनके फीड से जुड़े हुए हैं।

ranbir alia

'ई-टाइम्स' की एक और रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि, रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को होगी। जोड़े के करीबी सूत्र ने बताया था कि, "परंपरा के अनुसार, कपूर परिवार के सदस्य 'कृष्णा राज बंगले' और 'वास्तु हाउस' के बीच एक बारात जुलूस लेंगे। पाली हिल में दो स्थानों के बीच सड़क के पूरे हिस्से को पेड़ों से लटकी रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया है और ऐसा लगता है शाम को किसी बड़े त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके अलावा, बारात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कल लगभग 15-20 मिनट के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।''

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी से पहले फैन ने तोहफे में दिया असली सोने का गुलाब, देखें वीडियो)

अब, एक पैपराजी पेज ने दूल्हे की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में फोटोग्राफर्स मां-बेटी से शादी का सही दिन पूछ रहे हैं। इस पर नीतू कपूर ने आखिरकार खुलासा किया कि, रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को अपने पारिवारिक घर 'वास्तु' में शादी कर रहे हैं। बाद में रिद्धिमा ने होने वाली भाभी आलिया के बारे में बात की और उन्हें सबसे प्यारा बताया। उन्होंने कहा कि, ''वह बिल्कुल डॉल की तरह प्यारी हैं।'' यहां देखें वीडियो।

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, आलिया हमेशा से रणबीर से प्यार करती रही हैं। उन्होंने सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' में रणबीर के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार किया था और अब दोनों शादी कर रहे हैं। दोनों को अपनी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ। जल्द ही, उनके परिवार के लोग उन्हें आधिकारिक रूप से अपने परिवार के हिस्से के रूप में स्वीकार कर लेंगे।

ranbir alia

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की मेहंदी में करीना ने पहना 5.75 लाख रुपए का लहंगा और रिद्धिमा ने 1.5 लाख की साड़ी)

फिलहाल, हम रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको नीतू कपूर और रिद्धिमा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.