बैशाखी पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद, शेयर किया खूबसूरत डांस वीडियो

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बैशाखी पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद, शेयर किया खूबसूरत डांस वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) उन्हें याद करना कभी नहीं भूलती हैं। नीतू कपूर अक्सर अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आज 13 अप्रैल 2021 को उत्तर भारत में बैशाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भी नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और लाडली नातिन समारा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर और वीडियो।

neetu

पहले आप ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 को हुई थी। दोनों की एक प्यारी बेटी है, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा अपने पति और बेटी के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार से मिलने के लिए मुंबई आती रहती हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। रिद्धिमा के प्रोफेशन की बात करें, तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली रिद्धिमा को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने फैशन और इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स किया था और अब वह फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह इंडस्ट्री की मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनका खुद का ‘R’ नाम से एक ज्वैलरी ब्रांड है। (ये भी पढ़ें: मां नीतू कपूर के साथ नन्हें रणबीर कपूर और रिद्धिमा की अनदेखी फोटो, अमिताभ बच्चन ने की शेयर)

ridhhima kapoor

आइए अब आपको नीतू कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने 13 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने एक साथ तीन जनरेशन दिखाने की कोशिश की है। इस तस्वीर में नीतू अपनी प्यारी बेटी रिद्धिमा और लाडली नातिन समारा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर के आगे रिद्धिमा बैठी हुई हैं और रिद्धिमा के आगे समारा नजर आ रही हैं और तीनों एक साथ मिलकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, नीतू कपूर ने रेड टॉप पहना हुआ है और रिद्धिमा ब्लैक शर्ट व जींस में काफी सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा समारा ग्रे टी-शर्ट में हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हां हमें ये तस्वीर सही मिल गई रिद्धिमा कपूर। लव माय फायरब्रांडस।’ (ये भी पढ़ें: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना हैं बेहद क्यूट, पब्लिक प्लेस पर देख फैंस बोले- 'कांच की गुड़िया')

netu kapoor

इसके अलावा नीतू कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को बैशाखी को ढेर सारी बधाई दी है। ये वीडियो फिल्म 'पति-पत्नी और वो' का गाना 'दिल तेरे नाम कर दूं' का है, जिसमें नीतू कपूर, ऋषि कपूर के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान दोनों ने पंजाबी पोशाक पहनी हुई है। 

इससे पहले, नीतू कपूर ने 2 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी क्यूट नातिन समारा, लाडली बेटी रिद्धिमा और दोस्त जानवी गौड़ के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है, कि नीतू कपूर अपनी दोस्त जानवी के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि, नीतू और जानवी के बीच गहरी दोस्ती है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा था, ‘हम लोगों के साथ शाम बिताने के लिए थैंक्यू जानवी गौड़… यह आनंदमय था।’ वहीं, दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर, जानवी गौड़, रिद्धिमा और समारा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सभी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘एस्ट्रोलॉजिकल शाम।’ नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। (ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग मनाया 'गुड़ी पड़वा', होने वाली बहू को सिंगर की मां ने दिया ये तोहफा)

ridhhima kapoor

neetu with family

एक्ट्रेस ने नातिन समारा को विश किया था बर्थडे

नीतू कपूर अपनी नातिन समारा से उनके 10वें बर्थडे के दिन मिल नहीं पाई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने समारा को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन विश किया था। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी एडोरेबल नातिन समारा नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक ब्लू हुडी और रेड कैप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर पर नीतू ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी कीमती गुड़िया...आपको बहुत सारा प्यार करती हूं...काश मैं आज आपके साथ वहां होती।’

samara

फिलहाल, ये तो सच है कि, नीतू कपूर अपनी लाडली बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: नीतू कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.